फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If HRDF tax is imposed, vegetable mandis will be closed: Sonu

एचआरडीएफ टैक्स लगाया तो सब्जी मंडियों को करेंगे बंद : सोनू

Sun, 30 Aug 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
If HRDF tax is imposed, vegetable mandis will be closed: Sonu
लॉकडाउन में एक फीसदी मार्केट टैक्स थोपा, जिसे विरोध के बाद भी स्वीकार कर लिया मगर अब ऐसा कतई नहीं होगा। अब सरकार हरियाणा रूरल डेवलपमेंट फंड (एचआरडीएफ) नाम से एक और टैक्स लगाने जा रही है, जिसे किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। कड़ा विरोध होगा जिसके तहत प्रदेश की फल-सब्जी मंडियों को भी बंद किया जाएगा। यह बात शनिवार को रोहतक फल-सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान ने बैठक के बाद कही।
विज्ञापन

न्यू फल-मंडी में शनिवार को आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सोनू छाबड़ा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने सरकार के एचआरडीएफ टैक्स लगाने के फैसले का कड़ा विरोध जताया। कहा गया, सरकार जिस तरह से मंडी के आढ़तियों पर टैक्स पर टैक्स लगा रही है, उससे उनका कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हो जाएगा। जबकि मंडी के बाहर फल-सब्जी की खरीद फरोख्त करने वालों को कोई टैक्स नहीं देना होगा। इससे अवैध रूप से मंडियां खुल जाएंगी। एसोसिएशन के प्रधान सोनू छाबड़ा ने कहा कि कोरोना की वजह से आढ़तियों के लाखों रुपये के भुगतान रुक गए हैं, जिनके अभी मिलने की उम्मीद भी नहीं है। आढ़तियों का ऐसे हालात में संभलना मुश्किल हो गया है। लॉकडाउन में सरकार ने मार्केट टैक्स के रूप में एक फीसदी टैक्स लगाया, जिसका विरोध फिर भी आढ़तियों ने स्वीकार कर लिया। सरकार अब आढ़ती को सॉफ्ट टारगेट मानकर दोबारा से एक फीसदी एचआरडीएफ लगाने जा रही है, जिसे अब किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदेश के सभी आढ़ती टैक्स के साथ-साथ सरकार का भी विरोध करेंगे। यह तय है कि यदि टैक्स लगा तो प्रदेश की मंडियों को बंद करके कड़ा विरोध किया जाएगा। सोनू छाबड़ा ने कहा कि आढ़तियों पर अलग-अलग नाम के दो फीसदी टैक्स लगेंगे तो निश्चित इसका बोझ सीधे जनता के कंधे पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आढ़ती टैक्स की वसूली जनता से महंगी सब्जी बेचकर ही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed