फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If dairies are not shifted, they will be sealed, sweepers' leaves will be cancelled for 11 weeks

Rohtak News: डेयरियां शिफ्ट नहीं कीं तो होंगी सील, सफाईकर्मियों की 11 सप्ताह तक छुट्टियां रद्द

Fri, 05 Sep 2025 02:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
If dairies are not shifted, they will be sealed, sweepers' leaves will be cancelled for 11 weeks
अपनी मांगों को लेकर रोहतक नगर निगम के सयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह को मांग पत्र देते निगम सफाई कर्
मुख्यमंत्री करेंगे 17 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत
विज्ञापन

माई सिटी सिटी रिपोर्टर
रोहतक। स्वच्छता को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सफाईकर्मियों की 11 सप्ताह के लिए छुट्टियां रद्द कर दी हैं। साथ ही, डेयरी संचालकों को हिदायत दी है कि मूलभूत सुविधाएं मिलने के बावजूद डेयरी कॉम्प्लेक्स में नहीं गए तो डेयरियां सील की जाएंगी। निगम स्वच्छता व सफाई को लेकर ढील नहीं बरतेगा।
निगम कार्यालय में वीरवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी का स्वच्छता पर विशेष फोकस है। निगम प्रशासन ने रोहतक शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में अव्वल लेकर आने की ठानी है।
विज्ञापन

इसके लिए 11 सप्ताह का स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जांच में सीवर जाम, टूटी पेयजल लाइन व डेयरियों से जाम नाले सबसे बड़ी समस्या उभरकर आई हैं।
कन्हेली रोड स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स में 17 करोड़ की लागत से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी 17 सितंबर को विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने आम लोगों से आग्रह किया कि वे स्वच्छता एप पर शिकायत दें। वे हर रोज एप को मॉनीटर कर रहे हैं। तत्काल समस्या का समाधान कराया जा रहा है। जल्द रात को भी सफाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टियां रद्द होने से कर्मचारी नाराज, संयुक्त आयुक्त को सौंपा मांग पत्र
नगर निगम कर्मचारियों के प्रधान शंभू टांक ने बताया कि नगर निगम प्रशासन ने 11 सप्ताह के लिए सफाईकर्मियों के सभी साप्ताहिक व त्योहारी छुट्टियां रद्द कर दी हैं। ऑनलाइन हाजिरी ली जा रही है। इससे नाराज कर्मचारी वीरवार को निगम कार्यालय में एकत्रित हुए और नाराजगी व्यक्त की।

संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह को मांग पत्र देकर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने, 90 दिन के लिए हरियाणा कौशल निगम के तहत कर्मचारियों की भर्ती न करके पक्की भर्ती करने की मांग की। प्रदर्शन का संचालन अशोक थोरिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed