{"_id":"6a5e3f8d1b8dc9303d06adaa","slug":"if-appointments-are-not-made-by-july-30-the-cms-residence-will-be-besieged-on-august-1-rohtak-news-c-17-roh1020-891300-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 30 जुलाई तक नियुक्ति नहीं हुई तो एक अगस्त को सीएम आवास का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 30 जुलाई तक नियुक्ति नहीं हुई तो एक अगस्त को सीएम आवास का घेराव
Mon, 20 Jul 2026 09:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
21 रोहतक के हुई बैठक में मौजूद एलसीएलओ कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। हरियाणा में एलसीएलओ कर्मचारियों का सरकार के प्रति रोष बढ़ रहा है। वे पिछले 10 महीने से कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों ने अब 1 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पिपली का घेराव करने का निर्णय लिया है।
आजादगढ़ में सोमवार को हुई बैठक में एलसीएलओ कर्मचारी यूनियन की जिला प्रधान कीर्ति ने आर-पार की लड़ाई का फैसला बताया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार 31 जुलाई तक नियुक्ति नहीं की गई तो घेराव होगा। समाधान न होने पर प्रदेश के 4000 एलसीएलओ और उनके परिजन आगामी चुनाव में मतदान नहीं करेंगे।
राज्य कार्यकारिणी सदस्य रोहित धानिया ने बताया कि यह विवाद पदनाम बदलने और वेतन न मिलने से जुड़ा है। क्रीड के तहत सीपीएलओ पद के लिए परीक्षा हुई थी। चयन के बाद आधे युवाओं को सीपीएलओ बनाया गया जबकि आधे का पदनाम बदलकर एलसीएलओ कर दिया गया।
विज्ञापन
बैठक में दीपक देशवाल, नवीन देशवाल, नरेंद्र, रवि कुमार, प्रीतम सिंह, संदीप सापला, ईशा, लक्ष्मी और विमल उपस्थित रहे।