फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   IDTR administered oath for road safety

Rohtak News: आईडीटीआर ने सड़क सुरक्षा के प्रति दिलवाई शपथ

Tue, 14 Jan 2025 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
IDTR administered oath for road safety
13सीटीके11...वैश्य महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ लेते स्टॉफ सदस्य और
रोहतक। वैश्य महाविद्यालय में सोमवार को आईडीटीआर की ओर से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गैर शिक्षक वर्ग के सभी सदस्यों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ दिलवाई गई। प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने आईडीटीआर रोहतक की ओर से आए प्रवीण, योगेंद्र और दीपक का स्वागत किया।
विज्ञापन


प्राचार्य ने कहा कि हमारा जीवन बहुत महत्वपूर्ण है और हमें सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाने चाहिए। प्रवीण कुमार ने कहा कि हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड आदि को जगह देना, ट्रैफिक लाइट का पालन करना हम सबके लिए अत्यंत आवश्यक है। सभी को सड़क सुरक्षा का हेल्पलाइन नंबर 1073 याद होना चाहिए। सड़क सुरक्षा समिति के समन्वयक डॉक्टर फूल सिंह यादव ने आश्वासन दिया कि हमारे महाविद्यालय के सभी स्टाफ मेंबर्स और विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों से समय-समय पर अवगत करवाते रहेंगे। इस मौके पर डॉक्टर मोनिका गुप्ता, डॉक्टर दिनेश रानी बंसल, गीता गुप्ता, विकास चाहर, डॉ. राजल गुप्ता, डॉ. अंजू गुप्ता, डॉ. संगीता गुप्ता डॉ. रवि कांत, डॉक्टर मुकेश, डॉक्टर प्रतिभा स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed