{"_id":"6400e4b63ecfca994f041a34","slug":"ideas-expressed-through-poems-and-pictures-rohtak-news-c-17-1-83069-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कविताओं और चित्रों के माध्यम से व्यक्त किए विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कविताओं और चित्रों के माध्यम से व्यक्त किए विचार
Thu, 02 Mar 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान कविता पाठ प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं के साथ शिक्षक। विज्ञप्ति
रोहतक। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साइंस सोसाइटी की तरफ से राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह का समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए विज्ञान कविता पाठ प्रतियोगिता, विज्ञान प्रश्नोत्तरी करवाई गई। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नैया देवगन ने महिला स्वच्छता विषय पर अतिथि व्याख्यान दिया।
विज्ञान सप्ताह के अंतिम दिन साइंस सोसाइटी एवं जूलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें स्मार्टफोन निश्चित रूप से हमसे ज्यादा स्मार्ट है जो हमें इसकी लत लगाने में सक्षम है, अच्छी चीजें उन्हें मिलती हैं जो पसीना बहाते हैं और जीवन का दूसरा परिवर्तन देना आपके हाथ में हैं, जीवन दान करें अंगदान करें जैसे विषयों पर छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और अपने विचारों को चित्रों के माध्यम से व्यक्त किया। डॉ. फूल कुमार एवं नीति अहलावत ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कॉलेज प्रचार्य ने व्याख्यान आयोजन के लिए साइंस सोसाइटी की संयोजक डॉ. वीना सचदेवा को बधाई दी और छात्राओं की इस प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी इस प्रकार के आयोजनों को जारी रखने का आह्वान किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।