फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   I will go to court in the Rs 300 crore land scam: Former minister

300 करोड़ के जमीन घोटाले में अदालत तक जाऊंगा : पूर्व मंत्री

Thu, 16 Apr 2026 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
I will go to court in the Rs 300 crore land scam: Former minister
19- पत्रकारों से बात करते पूर्व मंत्री सुभाष बतरा व अन्य। संवाद
रोहतक। पूर्व मंत्री सुभाष बतरा का कहना है कि आईएमटी चौक के पास साढ़े 18 एकड़ जमीन की खरीद में 300 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। यह खुलासा होने के बाद विधानसभा में सीएम नायब सैनी को स्पष्टीकरण देना पड़ा। इसमें रखे गए तथ्य सही नहीं हैं। सीएम को अधिकारियों ने गुमराह किया है। इस मामले में जरूरत पड़ी तो अदालत तक जाऊंगा।
विज्ञापन

मैना पर्यटन केंद्र में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री ने कहा कि सीएम ने विधानसभा में जवाब दिया कि ट्रिब्यूनल ऑर्डर के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट गई है। असल में सरकार सुप्रीम कोर्ट में गई ही नहीं। सुप्रीम कोर्ट में एक महिला ने अपील की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब केस ट्रिब्यूनल में पेंडिंग है तो सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं बनती।
विज्ञापन

इस जमीन की कीमत 300 करोड़ रुपये से अधिक है। कलेक्टर रेट भी 80 करोड़ से ऊपर बनता है। ऐसे में साफ नजर आ रहा है कि सरकार किसी दबाव में है।
उन्होंने कहा कि साढे 18 एकड़ जमीन 90 साल के पट्टे पर है। इस जमीन पर सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर सकती है। इसके बावजूद यह जमीन बेच दी गई। बिना लाइसेंस जारी किए जमीन से 527 शीशम के पेड़ काट दिए। सारे प्लाॅट बेच दिए। सोसाइटी का बोर्ड लगा दिया। अब मामला दबाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन से पेड़ काटने के मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में हाई लेवल डेलिगेशन जल्द ही उपायुक्त सचिन गुप्ता से मिलेगा। उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से इस मामले में नोटिस मिला है। इसका कोई जवाब नहीं दिया है। जवाब देना भी नहीं है। यह मामला अदालत में जाए। वहीं जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed