फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   I do party politics, not markets, it is in everyone's interest to remove encroachments: Grover

मैं बाजारों की नहीं, पार्टी की राजनीति करता हूं, अतिक्रमण हटना सबके हित में : ग्रोवर

Mon, 25 Apr 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
I do party politics, not markets, it is in everyone's interest to remove encroachments: Grover
कैनाल रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में मौजूद व्यापारी। संवाद - फोटो : RohtakCity
रोहतक। शहर के बाजारों से अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारी व सियासी नेताओं की बयानबाजी से माहौल राजनीतिक तौर पर गरमाने लगा है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि, मैं बाजारों की राजनीति नहीं करता, अतिक्रमण हटाना व्यापारियों के हित में भी है। जवाब में, कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा का कहना है कि अचानक बाजारों में तोड़फोड़ व तालाशाही रवैया गलत है। शहर में टूटी सड़कें बनाने की जगह प्रशासन बाजारों में तोड़फोड़ करने में व्यस्त है।
विज्ञापन

वहीं, व्यापारी नेता अनिल भाटिया ने अतिक्रमण हटाओ अभियान पर मेयर पर निशाना साधा है। जिला प्रशासन ने किला रोड पर आगजनी की घटना के बाद गंभीरता से बाजारों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम छेड़ी थी, लेकिन रेलवे रोड पर धार्मिक भवन के अंदर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की कार्रवाई से अभियान ठंडा पड़ गया है। इतना ही नहीं, प्रदेश की सियासी राजधानी कहे जाने वाले रोहतक शहर में अतिक्रमण पर नेताओं की बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

....
मॉडल टाउन के व्यापारियों से सीख लें, शटर के बाहर नहीं सामान, आराम से चल रहा कारोबार : ग्रोवर
मनीष ग्रोवर ने वायरल वीडियो में कहा है कि, वे बाजारों की छोटी राजनीति नहीं करते हैं। वे पार्टी की राजनीति करते हैं। जहां तक शहर के अंदर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का सवाल है, यह सबके हित में है। अगर बाजार खुला रहेगा तो व्यापारियों को भी फायदा होगा। इससे ग्राहक आसानी से दुकान पर आएगा। दूसरा, आगजनी की घटना होती है तो फायर ब्रिगेड जल्दी घटनास्थल पर पहुंचेगी और समय पर आग बुझाई जा सकेगी। पिछले दिनों किला रोड पर आगजनी की घटना के समय फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में काफी समय लगा, क्योंकि बाजार में 10 से 15 फुट तक अतिक्रमण था। इतना ही नहीं, प्रशासन ने नोटिस देकर कार्रवाई की है। पहले बाजार में नोटिस चस्पा किए गए। इसके बाद अतिक्रमण हटाया है। साथ ही व्यापारी न केवल उनसे, बल्कि मेयर तक से नहीं मिले। मिलते तो अधिकारियों से बात करके अतिक्रमण हटाने के लिए और समय मिलता। उनका कहना है कि किला रोड, रेलवे रोड व भिवानी स्टैंड के व्यापारी मॉडल टाउन के दुकानदारों से सीख लें, जहां दुकानदार शटर से बाहर सामान नहीं रखते। आराम से कारोबार चल रहा है। जाम की नौबत नहीं आती। इतना ही नहीं, निगम ने किला रोड पर पार्किंग स्थल उपलब्ध कराया। साथ में दुर्गा भवन के सामने पार्किंग बनाई। इसके बावजूद दोपहिया वाहन सड़क के बीचोंबीच खड़े किए जा रहे हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रशासन निष्पक्ष तरीके से चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
टूटी सड़कें बनाने की जगह बाजारों में तोड़फोड़ करने में व्यस्त प्रशासन : बतरा
शहर से कांग्रेस के विधायक भारत भूषण बतरा का कहना है कि बाजारों में अतिक्रमण नहीं होना चाहिए, लेकिन अचानक बाजारों के अंदर तोड़फोड़ गलत है। प्रशासन को चाहिए था कि व्यापारियों के साथ मिलकर संपूर्ण योजना बनाई जाती। योजना के तहत व्यापारियों से बात करके अतिक्रमण हटाया जाता। दूसरा, बाजारों में मौजूदा हालात के लिए शासन व प्रशासन भी जिम्मेदार है। अकेले व्यापारियों पर दोष देना ठीक नहीं है। नगर निगम प्रशासन ने उस समय कार्रवाई नहीं की, जब पक्का अतिक्रमण किया जा रहा था। जिम्मेदार अधिकारियों से भी जवाब मांगा जाए। शहर में सड़कें टूटी हुई हैं, लेकिन अधिकारी बाजारों में तोड़फोड़ करने में व्यस्त हैं। उन्होंने सीएम से मिलकर शहर की सड़कों के लिए ग्रांट मांगी है।
.............
मेयर व्यापारियों के हितों की रक्षा नहीं कर सकते तो इस्तीफा दें : भाटिया
हरियाणा उद्योग व्यापार हित मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल भाटिया का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान सीधा व्यापारियों के हितों पर हमला है। अगर मेयर मनमोहन की नगर निगम के अधिकारी नहीं सुनते तो उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। भाटिया रविवार को कैनाल रेस्ट हाउस के नजदीक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का पीला पंजा व्यापारियों की दुकानों को तोड़ रहा है। जबकि शहर में बनी पांच मंजिला इमारतें क्या नियमों के तहत बनी हैं। कई बिल्डिंग अवैध होने के बावजूद एक भी भवन को नहीं तो तोड़ा गया। वहीं डी-पार्क ऐसे इलाके हैं जहां भारी अतिक्रमण है लेकिन फिर भी जिला प्रशासन उन दुकानों को छूने से भी गुरेज कर रहा है। उन्होंने कहा कि बाहर से आए लोग रोहतक में आकर अतिक्रमण कर व्यापार कर रहे हैं। जिनकी नगर निगम के अधिकारी अनदेखी करते हैं। गांधी कैंप व्यापारी पर सरेआम हमला हो गया, लेकिन पुलिस चालान काटने में व्यस्त रहती है। वहीं, उद्योगपति राजेन्द्र बंसल ने कहा कि व्यापारी संगठनों के बंटे होने की वजह से सरकार फूट डालकर आवाज को दबा रही है। व्यापारियों को चाहिए कि वे एकजुट होकर सरकार व प्रशासन की गलत नीतियों का बहिष्कार करें ताकि उनके अधिकार सुरक्षित रह सकें। इस मौके पर व्यापारी सुभाष परूथी, सोम मलिक, संजय सिक्का, देवराज, सतपाल धींगड़ा, जगदीश चिटकारा, सुदर्शन आहूजा, अमरलाल गिरधर, सोमनाथ खुराना, राज कुमार, नंदलाल कपूर, सुरेन्द्र, आर.के. आहूजा, रोशन लाल, अमर, सतीश, संदीप बक्शी, बिशम्बर, सुरेन्द्र पुनियानी, श्याम बब्बर, नरेश हुडिया व हैप्पी भी मौजूद रहे।

वर्जन-
बाजारों से अतिक्रमण हटना व्यापारियों हित में भी है। कई बार व्यापारियों को समझाया गया, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। कौन मेरे बारे में क्या कह रहा है, इस पर कुछ नहीं कहना। मैं हर समय जनहित की सोचता हूं, यह शहरवासी जानते हैं।
- मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान केवल रोका है, बंद नहीं किया है। दो दिन के अंदर दोबारा से कदम उठाया जाएगा। आला अधिकारियों के आदेशों का इंतजार है।
- सुरेंद्र गोयल, एलओ नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed