{"_id":"6085ca8f8ebc3e8dbe5c3a2a","slug":"i-do-not-have-orders-to-close-shop-on-sunday-action-possible-under-labor-act-rohtak-news-rtk6060022191","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्हारे पास रविवार को दुकान बंद कराने के आदेश नहीं, लेबर एक्ट के तहत कार्रवाई संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्हारे पास रविवार को दुकान बंद कराने के आदेश नहीं, लेबर एक्ट के तहत कार्रवाई संभव
विज्ञापन
रविवार को मालगोदाम रोड पर खुली दुकान से खरीदारी करते लोग। अमर उजाला
- फोटो : RohtakCity
कोरोना काल के बावजूद रविवार को बाजारों में 20 प्रतिशत दुकानें खुली रही। शौरी मार्केट, गांधी कैंप, हिसार रोड पर ज्यादातर दुकानें बंद रही। लेकिन किला रोड, दिल्ली रोड, रेलवे रोड व दुर्गा भवन से पुराने बस स्टैंड के बीच 20 से 30 प्रतिशत दुकानें खुली रही। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास रविवार को दुकानें बंद कराने का कोई आदेश नहीं है, लेकिन लेबर एक्ट के तहत छुट्टी के दिन दुकान खोलने पर कार्रवाई हो सकती है। मामले को सोमवार को डीसी के साथ होने वाली बैठक में रखा जाएगा।
शहर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जहां 200 से ज्यादा नए केस सामने आए थे, वहीं रविवार को 150 केस आए। हालात को देखते हुए डीसी ने व्यापारियों ने आग्रह किया था कि वे स्वेच्छा से बाजारों का समय तय करें। इसके चलते शनिवार को किला रोड, रेलवे रोड, गांधी कैंप व दिल्ली रोड के व्यापारी नेताओं ने साथी दुकानदारों का आह्वान किया था कि वे अपनी दुकानें बंद रखें। रविवार को बाजारों के हालत देखे गए तो हिसार रोड पर ऑटो मार्केट पूरी तरह बंद नजर आई। शौरी मार्केट व गांधी कैंप में भी ज्यादातर दुकानें बंद थी, लेकिन माल गोदाम रोड, किला रोड, रेलवे रोड व दिल्ली रोड पर 20 प्रतिशत दुकानें खुली मिली। व्यापारी नेताओं का कहना है कि वे तो साथी दुकानदारों से आग्रह ही कर सकते हैं। किसी पर दबाव देकर दुकान बंद नहीं करवा सकते। प्रशासन को कोई स्पष्ट आदेश जारी करना चाहिए।
बाजारों की समीक्षा की गई है। रविवार को बाजारों में 20 प्रतिशत से ज्यादा दुकानें खुली रही। नगर निगम को रविवार को दुकानें बंद कराने का कोई आदेश नहीं है। हालांकि छुट्टी के दिन दुकान खोलने पर लेबर एक्ट के तहत कार्रवाई संभव है। मामले को सोमवार को डीसी के साथ होने वाली बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
- सुरेंद्र गोयल, एलओ, नगर निगम