{"_id":"65381839f637ca8c120ea802","slug":"hypnotized-the-principal-and-got-him-to-sign-a-check-worth-rs-415-lakh-rohtak-news-c-17-roh1020-278258-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्राचार्य को सम्मोहित कर 4.15 लाख के चेक पर करवाए हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्राचार्य को सम्मोहित कर 4.15 लाख के चेक पर करवाए हस्ताक्षर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। जिले के गांव जसिया के सरकारी स्कूल की प्राचार्य डॉक्टर सोमवती के चेक पर हस्ताक्षर करवाकर 4.15 लाख रुपये निकालने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। शक है कि फर्जीवाड़ा को अंजाम देने के लिए नशीली गैस का इस्तेमाल किया गया है। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में स्कूल प्राचार्य डॉक्टर सोमवती ने बताया कि 12 जुलाई को वह स्कूल में पहुंची तो एक व्यक्ति आया और खुद का नाम राजीव अरोड़ा बताया। बोला, उसे डीएससी से स्कूलों में सामान देने की अनुमति मिली है। साथ ही उसने एक फाइल निकाली, जिसके ऊपर पूर्व प्रिंसिपल कांता देवी व स्वर्ण लता की ओर से समान के ऑर्डर पर किए गए हस्ताक्षर थे। अरोड़ा ने कहा कि उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया था इसलिए में समान नहीं ला पाया था। वह जिला शिक्षा और खंड शिक्षा अधिकारी को भी समान देता है। 13 जुलाई को वह कार्यालय में पहुंचीं तो राजीव अरोड़ा अकेला बैठा था। साथ ही वह दो अलग-अलग चेक बुक से सात चेक निकालकर अपने आप भर चुका था। वह जैसे ही कुर्सी पर बैठीं, तभी अरोड़ा ने अपना सूटकेस खोला। इसके बाद प्रिंसिपल के सिर में दर्द होने लगा। उसकी वैचारिक शक्ति शिथिल हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपनी इच्छा अनुसार हस्ताक्षर करवा लिए। इसके साथ ही सूटकेस बंद कर लिया। कुछ समय बाद उसका दर्द कम हुआ। उसने स्कूल स्टाफ से पीजीटी सविता बुलाया, जिसने बताया कि एक चेक कम है। इस पर राजीव अरोड़ा ने एक चेक अपने सूटकेस से निकालकर दिया। इसके बाद सभी चेक की जांच की गई। जांच में दो चेक कम पाए गए, जो सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के थे। अरोड़ा ने कहा कि चेक उसके सूटकेस में थे, लेकिन सूटकेस वर्कर ले जा चुके हैं। इसके बाद तत्काल बैंक को पूरे मामले की सूचना देकर खाते को सील कराया गया। इसके बावजूद आरोपी ने चेक में छेड़छाड़ कर 4.15 लाख रुपये निकाले का प्रयास किया।
सरपंच के बुलाने पर नहीं आया तो भेजा लीगल नोटिस
प्राचार्य ने बताया कि उसने राजीव अरोड़ा को स्कूल में बुलाया, लेकिन वह नहीं आया। गांव के सरपंच ओमप्रकाश हुड्डा को मामले से अवगत करवाया। उन्होंने भी अरोड़ा को बुलाया, लेकिन वह नहीं आया।
विज्ञापन
स्कूल के प्राचार्य के बयान पर मामला दर्ज कर जांच कर रहे हैं। आरोपी से भी पूछताछ की जाएगी।
इंस्पेक्टर मुरारी, प्रभारी थाना सदर