फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   husband's death in accident and wife serious injured

ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार पति की मौत, पत्नी घायल

Fri, 25 Oct 2019 07:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
husband's death in accident and wife serious injured
सोनीपत। शहर के मुरथल रोड पर शुभम गार्डन के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को चपेट में ले लिया। हादसे में पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-12 फिलहाल ओमेक्स सिटी निवासी लाजपत राय वीरवार को अपनी पत्नी सुमन के साथ स्कूटी पर सवार होकर शहर की तरफ आ रहे थे। मुरथल रोड पर शुभम गार्डन के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर उनका बेटा दीपक मौके पर पहुुंचा और दोनों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने दोनों को रेफर कर दिया। उनका बेटा दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में ले गया। इलाज के दौरान लाजपत राय की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। सदर थाना पुलिस ने दीपक के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed