फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hunger strike from 25 to 29 September, Municipal Employees Union will organize a protest rally in Rohtak on 15 October

Rohtak News: 25 से 29 सितंबर तक भूख हड़ताल, 15 अक्टूबर को रोहतक में आक्रोश रैली करेगा नगरपालिका कर्मचारी संघ

Mon, 28 Aug 2023 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Hunger strike from 25 to 29 September, Municipal Employees Union will organize a protest rally in Rohtak on 15 October
नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्यस्तरीय सम्मेलन को संबो​धित करते संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार श
रोहतक। नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि समझौतों को लागू करवाने व सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में 19 व 20 सितंबर को शहर में झाड़ू प्रदर्शन किया जाएगा। 25 व 29 सितंबर तक कर्मचारियों द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी और 15 अक्तूबर को शहर में आक्रोश रैली करने का निर्णय लिया गया है। सुहनुमान कॉलोनी स्थित कर्मचारी भवन में नगरपालिका कर्मचारी संघ के सम्मेलन में राज्य प्रधान ने यह बात कही।
विज्ञापन

शास्त्री ने कहा कि समझौता लागू करवाने में सरकार की वादाखिलाफी का विरोध होगा। ठेकेदारी प्रथा में लगे फायर कर्मियों, ग्रुप सी व डी तथा सफाई व सीवरमैनों के साथ अन्याय हो रहा है। सीवर सेफ्टी टैंकों और बीमारियों से हो रही सीवर सफाई कर्मचारियों की मौत सवाल उठा रही हैं। संयुक्त रूप से आंदोलन को सफल व व्यापक बनाने के लिए हिमाचल, हरियाणा, कालका बॉर्डर व हरियाणा पंजाब डबवाली बॉर्डर, हरियाणा यूपी होड़ल बॉर्डर व हरियाणा-राजस्थान बार्डर नागल चौधरी से जत्थे निकालने का भी एलान किया है। कन्वेंशन में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सभी आंदोलनों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का भी निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस दौरान संघ के नेता रमेश तुषामड, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह संगेलिया, राजेन्द्र सिन्द, सुनील चिंडालिया, राजेश बागड़ी, सेवाराम, सुशीला, शारदा देवी, बसंत, सुखदेव, नरेश मलक्ट, अनूप वाल्मीकि, परषोतम, वीरभान विडलान, बिशन, राजीव खत्री, जयप्रकाश सहित राज्य के कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि सरकार ने 29 अक्टूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 को किये समझौते में मानी गई मांगों को लागू नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed