{"_id":"57fc346c12aa7ba00f1b6316326b839c","slug":"htet-2015-today-24959-student-are-ready-to-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11,893 अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी, आज 24,959 देंगे ‘अग्नि’ परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11,893 अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी, आज 24,959 देंगे ‘अग्नि’ परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 15 Nov 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटेट की परीक्षा के दौरान पेन, एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ के अलावा सुई
विज्ञापन
तक केंद्र में नहीं ले जाने दी गई। मोबाइल और घड़ी तो छोड़ो महिलाओं को
बाली और मंगलसूत्र भी उतारने पड़े। बावजूद इसके जींद में शनिवार को एचटेट
(पीजीटी) का पेपर लीक हो गया। इसी के साथ प्रदेशभर में यह परीक्षा रद कर दी
गई। जिले में 11,893 अभ्यर्थियों ने पीजीटी परीक्षा दी थी, उनकी मेहनत पर
पानी फिर गया। उन्हें दोबारा परीक्षा देनी होगी।
वहीं, रविवार को पीआरटी और टीजीटी के 24,959 अभ्यर्थियों को इसी अग्नि परीक्षा से गुजरना होगा। अब देखना यह है कि इन दोनों परीक्षाओं में बोर्ड और शिक्षा विभाग के साथ पुलिस और जिला प्रशासन के कड़े सुरक्षा प्रबंध फेल होते हैं या पास।
जिले के 38 केंद्रों पर शनिवार को शांतिपूर्वक ढंग से पीजीटी परीक्षा करवाने के लिए आला अधिकारियों ने पूरा जोर लगा दिया। दोपहर 12 बजे जिला खजाना कार्यालय से सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस कर्मियों की निगरानी में प्रश्नपत्रों का बंडल बांटा गया। सभी बंडलों को स्कूल बस से केंद्रों पर पहुंचाया गया। प्रतियोगी परीक्षा में रोहतक की साख पर दोबारा से धब्बा लगने के डर से डीसी और एसपी ने सुरक्षा को लेकर पूरी ताकत झोंक दी।
यह सफल भी हुई, लेकिन जींद में सुरक्षा प्रबंध फेल होने के कारण पीजीटी परीक्षा रद हो गई। डीसी से लेकर एसपी, डीएसपी, एसएचओ, डीईओ, बोर्ड के साथ शिक्षा विभाग पंचकूला से भी पहुंचे उड़नदस्तों ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। आलम यह था कि प्रत्येक सेंटर पर आधे-आधे घंटे के भीतर विशेष उड़नदस्ते पहुंच रहे थे।
आज 24,959 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
15 नवंबर यानी रविवार को 45 केंद्रों पर सुबह और शाम के सत्र में परीक्षा होेगी। इसमें 24959 अभ्यर्थी परीक्षा देेंगे। सुबह 10:30 से दोपहर एक बजे तक लेवल-1 यानी प्राइमरी शिक्षकों की परीक्षा होगी। इसमें 10,654 आफलाइन और 240 अभ्यर्थी आनलाइन परीक्षा देंगे। दोपहर तीन से शाम 5:30 बजे तक लेवल-2 यानी टीजीटी की परीक्षा होगी। इसमें 13,823 आफलाइन और 242 अभ्यर्थी आनलाइन परीक्षा देंगे।
पेपर लीक न हो, ये सब किया पहली बार
1. एचटेट में गड़बड़ी रोकने के लिए केंद्रों पर जैमर लगाए गए। नेटवर्क डाउन होने के कारण शहरवासियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
2. महिला अभ्यर्थियों की चेकिंग के लिए प्रत्येक सेंटर पर अलग से टेंट लगाया गया।
3. टेंट के अंदर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने सिर से लेकर पांव तक जांच की।
4. शिक्षा विभाग की ओर से सभी केंद्रों पर चेकिंग के लिए दो-दो शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई गई।
5. केंद्र के अंदर सिर्फ पेन, एडमिट कार्ड, फोटो और आईडी प्रूफ ही ले जाने दिए गए।
6. मोबाइल, घड़ी, बैग सभी बाहर रखवा लिए।
7. बायोमैट्रिक मशीनों के जरिए अभ्यर्थियों के अंगूठों के निशान लिए गए।
8. डीईओ के साथ 10-10 उड़न दस्ते बनाए गए, जिन्हें 4-4 परीक्षा केंद्राें पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी दी गई।
9. पुरुष अभ्यर्थियों के तो कपड़े और जूते तक उतार कर बारीकी से जांच की गई।
10. सरकारी विभागों के अधिकारियों को केंद्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया।
11. केंद्रों के बाहर ढाई घंटे की परीक्षा के दौरान एक भी व्यक्ति को खड़े नहीं होने दिया गया।
12. सभी थाना प्रभारियों को भी निर्धारित केंद्रों पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी दी गई।
चेकिंग पर कई महिला अभ्यर्थियों ने जताई नाराजगी
आईसी कॉलेज में महिला अभ्यर्थियों की टेंट में हो रही चेकिंग के दौरान कुछ ने नाराजगी जताई। एक महिला अभ्यर्थी ने कहा, हम पढ़े-लिखे हैं, बहुत गंदे तरीके से चेकिंग की जा रही है। कान की बाली और मंगलसूत्र भी उतारने को कहा गया है। कुछ महिलाओं ने बैग को न ले जाने पर भी नाराजगी जताई।