फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   HSVP estate officer will take over the responsibility of Saini institution administrator

Rohtak News: एचएसवीपी के संपदा अधिकारी संभालेंगे सैनी संस्था प्रशासक की जिम्मेदारी

Tue, 19 Mar 2024 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
HSVP estate officer will take over the responsibility of Saini institution administrator
रोहतक।
विज्ञापन

सैनी शिक्षण संस्था के चुनाव को लेकर उभरा विवाद आज सुलझ सकता है। रजिस्ट्रार कार्यालय में केस की ऑनलाइन सुनवाई होनी है। यहीं चुनाव प्रक्रिया पर दूसरी बार लगे ब्रेक हटने की भी संभावना है। साथ ही रजिस्ट्रार कार्यालय ने संस्था पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के संपदा अधिकारी को बतौर प्रशासक नियुक्ति करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। फिलहाल संपदा अधिकारी ने संस्था की जिम्मेदारी अपने हाथों में नहीं ली है।
सैनी संस्था की चुनावी प्रक्रिया पर समाज के लोगों की आपत्ति के चलते दूसरी बार ब्रेक लगा है। मतदाता सूची में मृतकों के नाम शामिल होने व अन्य गड़बड़ियों के आरोपों के चलते यह कार्रवाई हुई है। समाज के लोगों ने इस संबंध में राज्य रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी को शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। इसके चलते रजिस्ट्रार कार्यालय ने चुनाव पर अस्थाई रोक लगा दी है। इस निर्देशों के साथ संस्था का कार्यभार प्रशासक को सौंपने का भी निर्देश दिया गया है। इस मामले में पत्र जारी हो गया है। जल्दी ही एचएसवीपी के संपदा अधिकारी संस्था में अपनी जिम्मेदारी के रूप में कार्यभार संभाल लेंगे। इधर, समाज की नजरें मंगलवार को रजिस्ट्रार कार्यालय में होने वाली सुनवाई पर टिकी है। सभी को यहां सुनवाई के बाद चुनावी प्रक्रिया बहाल होने की आस है।
विज्ञापन


संस्था के चुनाव पर रजिस्ट्रार कार्यालय ने अस्थाई रोक लगाई है। साथ ही संस्था पर प्रशासक की नियुक्ति का निर्देश भी दिया है। इस संबंध में पत्र प्राप्त हो गया है। समाज के कुछ लोगों ने मतदाता सूची पर आपत्ति जताते हुए रजिस्ट्रार कार्यालय में शिकायत की थी। इस मामले में मंगलवार को सुनवाई है। यहां से चुनाव बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मसिंह दहिया, प्रधान, सैनी शिक्षण संस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed