फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   How will you know the quality of Ghevar, the report will come after a month

Rohtak News: कैसे जानेंगे घेवर की गुणवत्ता, रिपोर्ट तो आएगी एक माह बाद

Sat, 09 Aug 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 09 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
How will you know the quality of Ghevar, the report will come after a month
रोहतक। रक्षाबंधन पर भाई-भतीजे का मुंह मीठा करने के लिए बहनों ने बाजार से घेवर खरीदना शुरू कर दिया है। इसके चलते जिलेभर में घेवर का बाजार भी सजा हुआ है। असंख्य अस्थायी दुकानों पर भी घेवर की ब्रिकी हो रही है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि रक्षाबंधन तक सभी दुकानों से घेवर बिक जाएगा और लोग इसे खाकर खत्म भी कर देंगे। उसके बाद खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से लिए सैंपल की गुणवत्ता रिपोर्ट आएगी। ऐसे में घेवर खराब है या इसको खाने से किसी को परेशानी होती है तो इसके लिए ग्राहक की खुद जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन

वहीं 2024 में रक्षाबंधन पर लिए 30 सैंपल की रिपोर्ट 20 सितंबर को आई थी। इसमें से दो दुकान के सैंपल फेल आए थे। खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग एफडीए की टीम रक्षाबंधन के चलते करीब 15 दिनों से सैंपल ले रही है। टीम ने दशहरा से अब तक करीब 50 से अधिक सैंपल लिए हैं। इनमें सबसे अधिक सैंपल घेवर के ही लिए गए हैं जबकि कुछ सैंपल गुलाब जामुन व मावा की बर्फी के भी लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी रिपोर्ट 25 से 30 दिन बाद ही आने की उम्मीद है। इसकी बड़ी वजह लैब पर वर्कलोड होना है। प्रदेशभर से लैब में सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। ऐसे में वहां मौजूद स्टाफ पर भी सैंपलाें की जांच का भार पड़ेगा।

-------------------
विभाग की ओर से समय-समय पर सैंपल लिए जाते हैं। संदेह होने पर लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट के लिए भेज दी जाती है। रिपोर्ट आने के बाद नमूना फेल होने पर वैधानिक कार्रवाई की जाती है। -योगेश कादियान, एफएसओ, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed