फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hotel owner beaten up, asked for 20 thousand rupees monthly, five policemen including outpost in-charge line spot

Rohtak News: होटल मालिक को पीटा, मांगी 20 हजार रुपये मंथली, चौकी प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Sun, 18 Jun 2023 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Hotel owner beaten up, asked for 20 thousand rupees monthly, five policemen including outpost in-charge line spot
सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रही 14 जून की रात को होटल में पहुंची पुलिस।
रोहतक। सेवा, सुरक्षा व सहयोग का नारा देने वाली रोहतक पुलिस सवालों के घेरे में है। जींद बाईपास स्थित बाबा होटल के मालिक का आरोप है कि 14 जून की रात को पांच पुलिसकर्मी उसके होटल में घुसे और उसके साथ मारपीट की। बोले, गाड़ी में डालकर ले जाएं या खर्चा-पानी देगा। साथ ही 20 हजार रुपये हर माह की 5 तारीख को चाहिए।
विज्ञापन

आरोपों के चलते एएसपी मेधा भूषण ने सिटी थाने की गोकर्ण चौकी प्रभारी सोनू सहित पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। शनिवार को एसआई नरेश कुमार ने चौकी इंचार्ज के तौर पर कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन


होटल मालिक रोबिन नांदल ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) के नाम लिखी शिकायत में आरोप लगाया है कि 14 जून की रात को करीब 8 बजकर 20 मिनट पर गोकर्ण चौकी के दो पुलिसकर्मी वर्दी में व एक सामान्य वर्दी में आए। आते ही काउंटर पर मौजूद महिला कर्मचारी से पूछताछ करने लगे। थोड़ी देर बाद एक युवक आया, जो अपने आप को मुंशी बता रहा था। रजिस्टर की जांच कर पूछा कितने कमरे बुक हैं। इसके बाद स्टाफ की मौजूदगी में उसे पीटना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद चौकी प्रभारी सोनू भी मौके पर आ गए। उसे पकड़ कर बाहर लाया गया। सड़क के दूसरे पार ले जाकर भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल मालिक का आरोप है कि एक आरोपी ने कहा कि गाड़ी में डालकर ले जाएं या खर्चा-पानी देगा। डर के मारे उसने 12 हजार 300 रुपये दे दिए। बोले, हर माह की 5 तारीख को 20 हजार रुपये चाहिए। इसी बीच जींद चौक पर ढाबा चलाने वाला अनिल आ गया और उसे छुड़वाया। वह सिटी थाने में गया, लेकिन थाना प्रभारी नहीं थे। इसके बाद उसने मेडिकल करवाया। इसके बाद लिखित शिकायत एएसपी मेधा भूषण को दी। एएसपी ने 16 जून को चौकी प्रभारी सहित पांचों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।



गंभीर आरोपों के चलते चौकी प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर कर दिए हैं। एसपी के लौटने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मेधा भूषण, एएसपी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed