फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hotel operator's phone hacked and Rs 4.73 lakh withdrawn

Rohtak News: होटल संचालक का फोन हैक कर निकाले 4.73 लाख रुपये

Sun, 17 Aug 2025 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Hotel operator's phone hacked and Rs 4.73 lakh withdrawn
रोहतक। शहर के शीला बाईपास चौक के नजदीक स्थित होटल के संचालक का मोबाइल फोन हैक कर साइबर ठगों ने बैंक खातों से 4.73 लाख रुपये निकाल लिए। संचालक जसबीर कॉलोनी निवासी कमलेश कुमार ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कमलेश कुमार ने बताया कि उसने घर बनाने के लिए प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से लोन अप्लाई किया था। इसके लिए केवाईसी अपडेट करते समय उससे डीजी लॉकर के लिए पासवर्ड मांगा गया। उसने पासवर्ड भर दिया था। फोन के अंदर दिखाया गया कि आवेदन मंजूर हो गया है।
विज्ञापन

एक घंटे बाद रात 12 बजे फोन देखा तो नेटवर्क गायब था। उसने 1 से डेढ़ बजे के बीच मोबाइल कंपनी के कस्टमर केयर से बात की तो बताया कि आपने अपने नंबर को ई-सिम में बदलवाया है। अगले दिन पता चला कि उसके आधार कार्ड को भी हैक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ई-मेल की जांच की तो पता चला कि उसके खाते से लोन के मंजूर हुए 3,29,966 रुपये, उसके बैंक खाते में पहले से मौजूद 55000 और उसकी पत्नी के खाते से 88,794 रुपये निकाले हैं। इस तरह उसके साथ साइबर ठगों ने 4,73,600 रुपये की ठगी की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed