{"_id":"6a3aaf51c1cd644eb50f365e","slug":"hot-until-the-afternoon-then-relief-with-8-mm-of-rain-rohtak-news-c-17-roh1020-877510-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दोपहर तक रही गर्मी फिर 8 मिमी बारिश से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दोपहर तक रही गर्मी फिर 8 मिमी बारिश से राहत
Wed, 24 Jun 2026 04:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 24 Jun 2026 04:37 AM IST
विज्ञापन
35-रोहतक में मंगलवार को हुई बारिश के दौरान गुजरते दोपहिया वाहन चालक। संवाद
रोहतक। जिले में मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे तक तेज धूप ने परेशान किया फिर झमाझम बारिश से जिलावासियों को राहत मिली। जिले में आठ मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान के 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान के लगभग बराबर है। जिले में 26 जून तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आने तीन तीन दिनों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
हालांकि, इसके बाद तापमान में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। जिले में 26 जून तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाओं के चलने की संभावना है। इस दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 83 रहा। यह संतोषजनक श्रेणी में आता है।