फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hostel will be constructed soon in IGU, Rs 16 crore sanctioned by central government

Rohtak News: आईजीयू में छात्रावास का जल्द होगा निर्माण, केंद्र सरकार से मंजूर किए 16 करोड़ रुपये

Sat, 05 Jul 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 05 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hostel will be constructed soon in IGU, Rs 16 crore sanctioned by central government
फोटो : 6मीटिंग में जानकारी देते कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी। स्रोत : ​विवि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में छात्रों को लिए नया छात्रावास बनेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 16 करोड़ रुपये की ग्रांट मंजूर की है। जल्द ही छात्रावास का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह बातें कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने शिक्षकों के साथ शुक्रवार को हुई बैठक में कहीं।
कुलपति ने कहा कि हमें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना चाहिए। इसके लिए सभी विभागाध्यक्ष वर्ष भर की गतिविधियों का कैलेंडर तैयार करें और गतिविधियां आयोजित करें।
विज्ञापन

कहा कि शिक्षक के प्रमोशन में देरी नहीं होने दी जाएगी। जिनका भी प्रमोशन बाकी है, उनका प्रमोशन दो महीने में कर दिया जाएगा। कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने कहा कि वह विश्वविद्यालय के हितों में निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारी के विषय में चर्चा की और आवश्यक निर्देश भी दिए। प्रोफेसर सुनील कुमार ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के संबंध में विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा कुलपति और उपस्थित शिक्षकों के सामने रखी।
उन्होंने अनुसंधान कार्य समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप होना चाहिए जिससे सीधे तौर पर समाज को फायदा मिले। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक शिक्षक को हर वर्ष कम से कम एक रिसर्च पेपर उच्च क्वालिटी के जनरल में अवश्य प्रकाशित करना चाहिए।
इसके अतिरिक्त प्रत्येक विभाग कम से कम एक रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए प्रयास करें और इस संबंध में अलग से एक केंद्र भी विश्वविद्यालय में स्थापित किया जाएगा जो शिक्षकों को प्रोजेक्ट कार्य के लिए मार्गदर्शन करें।

उन्होंने लक्ष्य दिया कि आगामी दिसंबर तक नैक पर्यवेक्षक का कार्य पूरा करवाया जाएगा जिसके लिए सभी शिक्षक तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहां कि निर्माण अधीन विज्ञान भवन अगले दो महीने में और स्टाफ के लिए आवासीय भवन सितंबर माह तक पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed