फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hope of relief from pollution due to wind blowing after 25

Rohtak News: 25 के बाद हवा चलने से प्रदूषण से राहत की आस

Thu, 23 Nov 2023 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Hope of relief from pollution due to wind blowing after 25
रोहतक। दिवाली के बाद से प्रदूषण परेशानी का सबब बना हुआ है। एक्यूआई खतरनाक स्तर पर बना होने से सांस रोगियों की परेशानी बढ़ी हुई है। बुधवार को भी एक्यूआई अधिकतम 403 रहा। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 25 से 28 नवंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान बादल छाए रहने के साथ हवाएं चल सकती हैं। इससे प्रदूषण से भी राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम में ठंडक के साथ प्रदूषण भी बना हुआ है। हवा में उड़ते पटाखों से बिखरे धूल कणों ने प्रदूषण की समस्या को और गहरा दिया है। इस कारण लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। एक्यूआई का स्तर 403 पर पहुंचने के चलते बुधवार को दिन भर धूप भी ठीक से नहीं निकल पाई। एक्यूआई का औसत स्तर भी 326 दर्ज किया गया। यह गंभीर स्थिति है। फिलहाल इससे राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो राज्य में अगले दो दिन मौसम साफ व खुश्क रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 25 से 28 नवंबर के बीच मौसम परिवर्तनशील, बादल छाए रहने व हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही 27 नवंबर रात या 28 नवंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम परिवर्तनशील रहने से दिन के तापमान में गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है। इसके बाद मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभव है। इससे कुछ स्थानों पर 27 की रात या 28 नवंबर को बूंदाबांदी हो सकती है। बादल छाने व हवाएं चलने प्रदूषण छंटने की संभावना है।
डॉ. मदन खीचड़, अध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed