फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hooda's reply to Shah... Congress created the university from where the account was sought.

Rohtak News: हुड्डा का शाह को जवाब... जहां से हिसाब मांगा, वह विश्वविद्यालय कांग्रेस ने ही बनाया

Sat, 20 Jul 2024 03:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 20 Jul 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Hooda's reply to Shah... Congress created the university from where the account was sought.
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब अभियान से भाजपा परेशानी में है, क्योंकि भाजपा ने काम कराए ही नहीं, इसलिए कोई जवाब नहीं है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ की सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित राज्यस्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन के मंच से कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल का हिसाब मांगा था। केंद्रीय मंत्री को यह पता करना चाहिए था कि यह यूनिवर्सिटी किसके कार्यकाल में बनी, किसने नींव रखी थी। हुड्डा शुक्रवार को डी पार्क स्थित आवास पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि विकास मतलब शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, नौकरियां व निवेश है। भाजपा ने 10 साल के कार्यकाल में कोई कदम नहीं उठाया। उल्टा महम में मंजूर हवाई अड्डा व सोनीपत में मंजूर रेल कोच फैक्टरी यूपी भेज दी। कोई मेडिकल कॉलेज नहीं बनाया, जबकि कांग्रेस ने एक मेडिकल कॉलेज व 12 विवि बनाए थे। रोहतक में गांधी कैंप के बीचोबीच से रेलवे लाइन को कांग्रेस शहर से बाहर लेकर जाना चाहती थी, लेकिन भाजपा ने बाहर नहीं जाने दी। अगर लाइन बाहर चली जाती तो शहर का नक्शा बदल जाता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में मानेसर, फरीदाबाद व रोहतक में आईएमटी बनाया, जिससे नए-नए उद्योग लगे। मानेसर में जापान ने 70 प्रतिशत निवेश किया था।
विज्ञापन

अग्निवीर योजना युवाओं के साथ धोखा, 2026 में नहीं रहेगी भाजपा
एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं के साथ भद्दा मजाक है। भाजपा सरकार युवाओं को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कह रही है। इसे 2026 में लागू करेगी, लेकिन जब तक प्रदेश में भाजपा सरकार नहीं रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री का कहना है कि उन्हाेंने 26 सैन्य अधिकारियों से बात की है। हर किसी का कहना है कि अग्निवीर योजना सेना के हित में भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप से नहीं था प्रदेश में गठबंधन, चढ़ूनी पहले से इनेलो के साथ
आम आदमी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस का गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर था। प्रदेश में कांग्रेस का गठबंधन नहीं था। न ही गठबंधन पर कोई बातचीत हुई। दूसरा, किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी पहले से इनेलो के साथ है।
राव दानसिंह का पुराना केस, ईडी अपना काम कर रही
महेंद्रगढ़ में कांग्रेस विधायक राव दानसिंह के आवास पर ईडी की जांच के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुराना केस है। ईडी अपना काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed