{"_id":"67057dc6b43f806637079f04","slug":"hoodas-lead-from-the-first-round-manju-did-not-get-a-break-till-the-end-rohtak-news-c-17-roh1020-521643-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पहले राउंड से हुड्डा की बढ़त, अंत तक मंजू को नहीं मिला तोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पहले राउंड से हुड्डा की बढ़त, अंत तक मंजू को नहीं मिला तोड़
विज्ञापन
रोहतक। विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों का भाग्य मंगलवार को ईवीएम से बाहर आया। गढ़ी सांपला किलोई हलके में कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा 71465 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल एक लाख आठ हजार 539 वोट प्राप्त हुए। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी मंजू हुड्डा को 37074 वोट मिले। मतगणना शुरू होने के बाद पहले राउंड से ही भूपेंद्र हुड्डा ने बढ़त बनाए रखी। इस बढ़त के जाल का तोड़ मंजू हुड्डा को आखिरी राउंड तक नहीं मिला।
मंगलवार को जाट कॉलेज परिसर में गढ़ी सांपला किलोई हलके की मतगणना के लिए ईवीएम खोली गई। पहली ईवीएम सुबह आठ बजे खुली। इसकी मतगणना में भूपेंद्र हुड्डा को 7263 व मंजू हुड्डा को 2181 वोट प्राप्त हुए। पहले ही राउंड में उन्हें 5082 वोटों की बढ़त मिली। इसके बाद हर राउंड में उनकी बढ़त बढ़ती चली गई। आखिरी 17वें राउंड तक यह बढ़ जारी रही और भूपेंद्र हुड्डा 71465 वोटों से विजयी रहे। उन्हें कुल एक लाख आठ हजार 539 वोट मिले। अंतिम राउंड में उन्हें सबसे कम 1918 वोट मिले। जबकि मंजू हुड्डा को अंतिम राउंड में सबसे कम 694 वोट ही मिले। पूर्व सीएम ने वर्ष 2009 में 72100 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। वे हलके में वर्ष 2000 से अजेय हैं।