फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hooda should first give account of Mirchpur and Gohana incident: Saini

पहले मिर्चपुर और गोहाना कांड का हिसाब दें हुड्डा : सैनी

Mon, 19 Aug 2024 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hooda should first give account of Mirchpur and Gohana incident: Saini
19सीटीके01- भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। स्रो
रोहतक। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सियासी हमला बोला है। उनका कहना है कि हुड्डा भाजपा से हिसाब मांगने से पहले मिर्चपुर कांड और गोहाना कांड का हिसाब दें। सड़कों के गड्ढे तो भाजपा भर देगी, हुड्डा पहले कांग्रेस कार्यकाल में खोदे गए गड्ढों को भरें। मुख्यमंत्री रविवार देर रात भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे रहे। अब ईमानदारी का चोला ओढ़कर लोगों के बीच जा रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता को पता है कि कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में किस तरह भ्रष्टाचार हुआ। युवाओं को नौकरी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि एक तरफ हुड्डा किसान हितैषी होने का दावा करते हैं, दूसरी तरफ कांग्रेस राज में 2 से 5 रुपये तक के मुआवजे के चेक दिए जाते थे। उन्होंने हुड्डा से 14 सवाल पूछ थे, बताएं कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश क्यों लागू नहीं की। किसानों की कितने फसलें किस दाम पर खरीदी, लेकिन अभी तक जवाब नहीं मिला है। बुढ़ापा पेंशन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस राज में 500 रुपये के लिए बुजुर्ग परेशान रहते थे, जबकि अब हुड्डा 6 हजार रुपये पेंशन करने की बात करते हैं। कहा कि खाली घोषणाओं से कुछ नहीं होगा। भाजपा सरकार बुजुर्गों को 3 हजार रुपये बुढ़ापा पेंशन दे रही है।
विज्ञापन

100 दिन का बनाया था प्लान
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय ही उन्होंने कहा था कि वे विधानसभा चुनाव की घोषणा होने तक 100 दिन लगातार काम करेंगे। इसमें गरीबों को गांव व शहरों में प्लॉट दिए गए, जबकि कांग्रेस ने केवल घोषणा की थी। गरीबों के पास कागज था न कब्जा। प्रदेश की जनता का मूड साफ है कि डबल इंजन की सरकार संपूर्ण विकास करवाएगी। 4 अक्टूबर को तीसरी बार भाजपा सरकार बनने जा रही है। उन्हाेंने जजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला की वजह से विधायक उनकी पार्टी छोड़ रहे हैं। लगता है विधायकों को चुनाव आचार संहिता लगने का इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed