{"_id":"68b601796e4df448a502b573","slug":"hooda-and-bjp-are-together-abhay-singh-rohtak-news-c-196-1-nnl1004-129107-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपस में मिले हैं हुड्डा और भाजपा : अभय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपस में मिले हैं हुड्डा और भाजपा : अभय सिंह
Tue, 02 Sep 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस नहीं इनेलो है। भूपिंदर सिंह हुड्डा और भाजपा आपस में मिले हुए हैं। वह नारनौल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 112 जयंती पर रोहतक में आयोजित होने वाले सम्मान दिवस समारोह में पूरे हरियाणा से लोग एकत्रित होंगे। उन्होंने लोगों को निमंत्रण दिया।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सरकार का अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। आय दिन हत्या, अपहरण व बलात्कार की घटना हो रही है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि 25 सितंबर की रैली के लिए अबतक 60 हलकों में निमंत्रण व न्योता दिया जा चूका है। इनेलो का प्रदेश, जिला व हल्का स्तर का संगठन बन चूका है और जल्द ही गांव स्तर पर संगठन बना दिया जाएगा।
इस अवसर पर जिला प्रधान सुरेंद्र कौशिक, पूर्व विधायक रणबीर मंदोला, जसबीर सिंह ढिल्लों, सतबीर बडेसरा, आनंद श्योराण, पिंकी कोच, छोटेलाल गहली, नवनीत सिंह ढिल्लों, वेदप्रकाश नंबरदार, धर्मपाल नंबरदार, युवा जिला अध्यक्ष दीपक यादव, जय सिंह सैनी, सत्यनारायण गुप्ता, बिल्लू चेयरमैन, लाल सिंह तंवर, सतपाल उन्हाणी, सुरेश चौधरी मौजूद थे।