Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Honor Killing Case: 318-Page Charge Sheet Filed in Court After 3 Months and 22 Days

Rohtak News: ऑनर किलिंग केस...तीन माह 22 दिन बाद कोर्ट में 318 पेज की चार्जशीट दाखिल

Sat, 14 Mar 2026 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Honor Killing Case: 318-Page Charge Sheet Filed in Court After 3 Months and 22 Days
26-रोहतक में काहनी निवासी सपना व सूरज। आर्काइव - फोटो : विभाग
रोहतक। काहनी गांव के ऑनर किलिंग केस में पुलिस ने तीन माह 22 दिन बाद शुक्रवार को 318 पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी। इसमें मृतका सपना के भाई काहनी निवासी संजू को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है। साथ ही उसके साथी सोनीपत के गांव रूखी निवासी गौरव व राहुल को सह अभियुक्त माना गया है। चौथा आरोपी नाबालिग है।
विज्ञापन

कोर्ट में दाखिल आरोप पत्र में पुलिस की तरफ से खुलासा किया गया है कि काहनी निवासी सूरज व सपना सातवीं कक्षा से साथ पढ़ते थे। आठवीं कक्षा में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। गांव में इसका विरोध हुआ तो दोनों रोहतक शहर में किराये पर रहने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच सपना ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद वे गांव में आ गए। इससे सपना का भाई संजू बेहद खफा था। 19 नवंबर 2025 की रात सूरज घर पर नहीं था। आरोप है कि सपना का भाई संजू तीन साथियों के साथ घर में घुसा। सबसे पहले सपना को गोली मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव में आए उसके देवर साहिल को भी घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। वारदात के दो दिन बाद पुलिस ने जिले के बोहर-लाढ़ौत के बीच मुठभेड़ के बाद तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि चौथे नाबालिग को अभिरक्षा में लिया था। उसके खिलाफ पुलिस अलग से बाल न्याय कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करेगी।
वर्जन
काहनी के सपना हत्याकांड में तीन आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। इसमें पुख्ता सबूत शामिल किए गए हैं। चौथा आरोपी नाबालिग है, उसके खिलाफ अलग से बाल न्याय कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। - इंस्पेक्टर सुरेंद्र, सदर थाना प्रभारी

--------
विदेश बैठे सुंदर उर्फ काला की गिरफ्तारी बाकी
सपना हत्याकांड में अब पुराने हिस्ट्रीशीटर सुंदर उर्फ काला की गिरफ्तारी बाकी है जो विदेश में बताया जा रहा है। जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या आरोपी संजू आरोपी सुंदर उर्फ काला के संपर्क में था। काला ने ही संजू व उसके साथियों को हथियार उपलब्ध कराए हैं। काला का नाम गद्दी खेड़ी के सत्यवान हत्याकांड में भी आ चुका है। हालांकि पुलिस सत्यवान हत्याकांड में काला की भूमिका से इंकार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article