{"_id":"6594634e367e95968d047948","slug":"hit-and-run-bill-now-roadways-workers-will-also-go-on-strike-for-two-hours-rohtak-news-c-17-roh1020-328734-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिट एंड रन बिल : अब रोडवेजकर्मी भी करेंगे दो घंटे की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिट एंड रन बिल : अब रोडवेजकर्मी भी करेंगे दो घंटे की हड़ताल
विज्ञापन
रोहतक। हिट एंड रन बिल के विरोध में देशभर में चल रही निजी ट्रक और बस ऑपरेटर्स की हड़ताल को अब रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने भी समर्थन दे दिया है। बिल के विरोध में बुधवार को न्यू बस स्टैंड पर हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सुबह 11 से एक बजे तक चक्का जाम करेगी। इससे यात्रियों की परेशानियां बढ़नी तय है। यूनियन के राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद व राज्य महासचिव सुमेर सिवाच ने मंगलवार को जारी एक बयान में ये जानकारी दी है।
कहा है कि सरकार ने 26 दिसंबर को लोकसभा में जो न्याय संहिता बिल पारित किया है वह किसी भी चालक के हित में नहीं है। इस बिल से सरकारी बस का चालक हो या फिर निजी बस का चालक हो या अपनी व्यक्तिगत कार छोटे वाहनोंं का चालक हो, सभी चालकों को बर्बाद करने वाला बिल साबित होगा।