फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hisar's Sachin won the car in the mega festival draw of Amar Ujala.

Rohtak News: अमर उजाला के मेगा महोत्सव ड्राॅ में हिसार के सचिन ने जीती कार

Sat, 01 Mar 2025 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Hisar's Sachin won the car in the mega festival draw of Amar Ujala.
रोहतक। अमर उजाला की ओर से हरियाणा में 45 दिनों तक चले मेगा महोत्सव का आईएमटी स्थित कार्यालय में ऑनलाइन लकी ड्राॅ निकाला गया। दयानंद मठ स्थित चौधरी लखीराम आर्य जगन्नाथ अनाथालय के बच्चों ने ड्राॅ निकाले। इसमें हिसार के सचिन की कार निकली। रोहतक की आरती अहलावत, पानीपत के सन्नी व हिसार के अजय ने इलेक्ट्रिक स्कूटर जीता।
विज्ञापन


अमर उजाला का हरियाणा मेगा महोत्सव 45 दिनों तक चला। यह पाठक जुड़ाव अभियान इंटरएक्टिव उत्सव में बदल गया। क्यूआर-आधारित क्विज़, दैनिक भागीदारी और आकर्षक इनामों के संयोजन से इस अभियान ने नए पाठकों को आकर्षित किया। उनकी निष्ठा बढ़ाई और नियमित रूप से अखबार खरीदने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित किया। पाठकों ने अखबार में दिए QR कोड स्कैन किए। हरियाणा केंद्रित दैनिक क्विज के उत्तर दिए और बहुस्तरीय इनामी प्रणाली में शामिल हुए। एक सप्ताह में चार या इससे अधिक सही उत्तर देने वाले साप्ताहिक विजेता बने। लकी ड्रॉ के माध्यम से ये विजेता चुने गए।
विज्ञापन


मेगा महोत्सव ड्राॅ के जरिए पांच चरणों में 21 अवाॅर्ड निकाले गए। ऑनलाइन ड्राॅ प्रक्रिया में चौधरी लखीराम आर्य जगन्नाथ अनाथालय के बच्चों ने कंप्यूटर स्क्रीन पर क्लिक कर ड्राॅ निकाले। ग्राहकों ने शानदार उपहार प्राप्त किए। झज्जर के सूबे सिंह, भिवानी के संदीप व करनाल के मनोज का ड्राॅ में एलईडी टीवी निकला। इसके अलावा रेवाड़ी के मुरारीलाल, सिरसा के प्रदीप कुमार व कुरुक्षेत्र के अमन को वॉशिंग मशीन मिली है। अभी और भी कई उपहारों की घोषणा होगी। इसके लिए अमर उजाला पढ़ते रहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिले हैंड ब्लेंडर
ड्राॅ के जरिए हैंड ब्लेंडर के 11 ड्राॅ निकाले गए। इसमें झज्जर के राजेश कुमार, जींद के राजेंद्र, रेवाड़ी के रमेश, सोनीपत के जगप्रसाद, महेंद्रगढ़ के नरेश कुमार, फतेहाबाद से कृष्णा, अंबाला से कमलेश गर्ग, कैथल से सुभाष चंद, करनाल में रोहित, पानीपत से हर्षिता व यमुनानगर से मोहित शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed