रोहतक। आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में हिंदी सप्ताह मनाया गया। बच्चों ने वर्ण लेखन शब्दों की रेलगाड़ी, शब्दों से सीढ़ी बनाकर अपनी रचनात्मकता व्यक्त की। वहीं, अन्य कक्षाओं ने काव्य पाठ, कहानी कहना, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन आदि गतिविधियों से हिंदी के महत्व को दर्शाया। प्रधानाचार्य डॉ. अरुणा तनेजा, उपप्रधानाचार्य आशिता भांबरी व अंजली राय ने बताया कि हिंदी हर दिल अजीज भाषा है। मौके पर पूनम मलिक, नीलम छिक्कारा, कविता पाहवा, रविकांता, निशा जैन, मीरा कुमारी, अमृत कौर, सोनिया सहरावत, अनुराधा हुड्डा, अंजली बतरा, अनामिका सैनी, पूजा मिगलानी, हरप्रीत, निधि भाटिया मोनिका, प्रभजोत कौर उपस्थित रहे। ब्यूरो