{"_id":"64fa3278eed4eee579022a94","slug":"himanshu-murder-case-dna-report-not-yet-received-rohtak-news-c-17-roh1018-240908-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमांशु हत्याकांड : अब तक नहीं आई डीएनए रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमांशु हत्याकांड : अब तक नहीं आई डीएनए रिपोर्ट
विज्ञापन
रोहतक। लाखनमाजरा के हिमांशु हत्याकांड में अब तक शव की डीएनए रिपोर्ट नहीं आ सकी है। मृतक के पिता हरदीप राठी को यकीन है कि उसका बेटा अब तक जिंदा है। पूछने पर बोले, बिना डीएनए रिपोर्ट वह कैसे मान लें, उसका बेटा नहीं रहा। ऐसे में अंतिम संस्कार का सवाल ही नहीं उठता। हरदीप ने बताया कि कंकाल पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद डीएनए जांच के लिए लैब भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि चार दिन में डीएनए रिपोर्ट आ जाएगी, लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं आई। रिपोर्ट आने से पहले वह नहीं मान सकता कि कंकाल हिमांशु का है, जितनी हड्डी मानव शरीर में होती हैं, उतनी हड्डियां मौके पर नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक लाखनमाजरा निवासी हरदीप ने शिकायत दी थी कि उसका साढ़े 17 साल बेटा हिमांशु तीन अगस्त को करीब साढ़े पांच बजे घर से गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन उसे तलाश नहीं कर सकी। 18 दिन बाद नहर के पास एक नर कंकाल मिला, जिसे हिमांशु का माना जा रहा है। पुलिस ने हड्डियों को डीएनए जांच के लिए लैब भेजा हुआ है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।
पैसे के लेनदेन में हत्या का आरोप
पुलिस के मुताबिक गांव के युवक ने पूछताछ में खुलासा किया है कि दोनों ऑनलाइन गेम खेलते थे। गेम में हार हो गई, जिसके चलते वह घर से जेवरात लेकर गया था। जब उसने जेवरात हिमांशु से वापस मांगे तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। दोनों बातचीत करते हुए नहर की पटरी पर खेतों में चले गए, जहां उनका झगड़ा हो गया। उसने गले में जंजीर डालकर हिमांशु की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज चुकी है।