{"_id":"642b34e77fa0e2aee60b8bc7","slug":"himanshu-garg-will-be-the-new-sp-of-rohtak-meena-transferred-to-sirsa-rohtak-news-c-17-roh1019-113091-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हिमांशु गर्ग होंगे रोहतक के नए एसपी, मीना का सिरसा तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हिमांशु गर्ग होंगे रोहतक के नए एसपी, मीना का सिरसा तबादला
विज्ञापन
हिमांशु गर्ग।
रोहतक। जिला पुलिस के उच्च प्रशासन में व्यापक स्तर पर परिवर्तन हुआ है। साल 2013 बेंच के आईपीएस हिमांशु गर्ग रोहतक के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) होंगे, जबकि मौजूदा एसपी उदय सिंह मीना का सिरसा तबादला हो गया है। वहीं, एएसपी महम हिमेंद्र मीणा व एएसपी कृष्ण कुमार लोहचब का भी तबादला हुआ है।
सोमवार को प्रदेश स्तर पर पुलिस प्रशासन में बदलाव हुआ, जिसमें रोहतक जिले के तीन पुलिस मुख्य अधिकारियों को बदला गया है। एसपी उदय सिंह मीना 2016 बेंच के आईपीएस हैं, जो डेढ़ साल रोहतक में रहे। एसपी का कहना है कि एसपी के तौर पर रोहतक में उनकी पहली पोस्टिंग थी। यहां तक अनुभव यादगार रहा। अब वे एसपी सिरसा के तौर पर कमान संभालेंगे। वहीं, महम एएसपी रहे आईपीएस हिमेंद्र मीना को फरीदाबाद एसीपी लगाया गया है। जबकि एएसपी कृष्ण कुमार लोहचब को पीटीसी सुनारिया का एसपी लगाया गया है।
धारणा यादव रोहतक एएसपी बनीं
एचसीएच धारणा यादव रोहतक में डीएसपी रह चुकी हैं। अब उनका तबादला पंचकूला स्थित मुख्यालय से रोहतक में एडिशनल एसपी के तौर पर किया गया है।