फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Himanshu, alias Bhau, changed his strategy and put Naresh, alias Daku, at the forefront.

गोगा हत्याकांड : हिमांशु उर्फ भाऊ ने बदली रणनीति, नरेश उर्फ डाकू को किया आगे

Thu, 09 Jul 2026 05:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 05:23 AM IST
विज्ञापन
Himanshu, alias Bhau, changed his strategy and put Naresh, alias Daku, at the forefront.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। मोस्ट वांटेड हिमांशु उर्फ भाऊ ने गैंग को ऑपरेट करने के लिए रणनीति बदल ली है। रिटौली निवासी हिमांशु भाऊ और उनका साथी साहिल अब सीधे रंगदारी मांगने या शूटर से बात नहीं करते। इसके लिए अब झज्जर जिले के गांव कुलासी निवासी नरेश उर्फ डाकू को आगे किया है। दिनेश उर्फ गोगा हत्याकांड में गिरफ्तार कुलासी निवासी नीरज से पूछताछ में यह खुलासा किया है।
दिल्ली बाईपास पर सात माह पहले सोनीपत जिले के गांव निजामपुर माजरा निवासी दिनेश उर्फ गोगा की 30 के करीब गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में खुलासा हुआ था कि हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग का हत्या के पीछे हाथ है क्योंकि गोगा का विरोधी सन्नी गैंग से संबंध रहा है। साथ ही वह भाऊ के भाई रोहित की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। फिलहाल जमानत पर बाहर आया हुआ था।
विज्ञापन

गोगा की हत्या करने के लिए भाऊ ने सबसे पहले साहिल उर्फ सुक्खा से संपर्क किया। साहिल को गोगा की रेकी करने व शूटर को दिखाने की जिम्मेदारी दी गई थी। उधर, गैंग के साथी नरेश उर्फ डाकू ने शूटर के तौर पर अपने गांव के युवक नीरज व अतुल को तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज और अतुल का ज्यादा पुराना क्राइम रिकॉर्ड नहीं है। फिर भी वे गोगा हत्याकांड को अंजाम देने के लिए मान गए। गोगा की हत्या के बाद दिल्ली में छुपकर रहे। दो माह पहले दिल्ली पुलिस ने रोहिणी में फायरिंग व अन्य मामलों में नीरज और अतुल को गिरफ्तार कर लिया था।

अब सीआईए प्रथम की टीम आरोपी नीरज को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया गया है। इसके बाद आरोपी अतुल को जांच टीम लेकर आएगी। गोगा हत्याकांड में नीरज की तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस आरोपी साहिल उर्फ सुक्खा के अलावा सोनीपत जिले के गांव जसराना निवासी नितिन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed