फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   High Court judge Manjari Nehru Kaul inspected the district court and jail

हाईकोर्ट की जज मंजरी नेहरू कौल ने किया जिला अदालत व जेल का निरीक्षण

Wed, 21 Sep 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
High Court judge Manjari Nehru Kaul inspected the district court and jail
हाईकोर्ट की प्रशासनिक न्यायिक जज मंजरी नेहरु कौल न्यायालय परिसर का निरीक्षण करती साथ में बार के ?
रोहतक। हाईकोर्ट की प्रशासनिक न्यायिक जज मंजरी नेहरू कौल का कहना है कि उनका रोहतक जिला अदालत से पुराना नाता है। 10 साल की उम्र में अपने दादा शांति स्वरूप नेहरू के साथ अदालत में आई थी। उसके दादा उस समय के वरिष्ठ वकील थे। जज मंगलवार को जिला अदालत में वकीलों को संबोधित कर रही थी। इसके साथ जज ने जिला अदालत व जेल का निरीक्षण भी किया। वकीलों ने अलग से फैमिली कोर्ट खोलने मांग भी रखी।
विज्ञापन

बार के प्रधान लोकेंद्र फौगाट ने बताया कि मंगलवार को हाईकोर्ट की जज रोहतक पहुंची। सबसे पहले उन्होंने सभी कोर्ट का निरीक्षण किया। साथ में सेशन जज व दूसरे न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके बाद हाईकोर्ट की जज जिला बार एसोसिएशन के हॉल में पहुंची, जहां बार के प्रधान व वकीलों ने उनको स्वागत किया। जज ने कहा कि बार व बैंच के बीच तालमेल बेहद जरूरी है। दोनों के बीच तालमेल से ही आम आदमी को समय पर न्याय मिल पाता है। अगर कोई गतिरोध पैदा हो जाए तो बैठकर सुलझाना चाहिए। इसी बीच एक वकील ने जज से मांग की कि अदालत परिसर में एक अलग से फैमिली कोर्ट बनाया जाए। जज ने उचित कदम उठाने का भरोसा दिया। इसके बाद वकीलों को संबोधित करते हुए जज मंजरी नेहरू कौल ने कहा कि वह उनका रोहतक से पुराना नाता रहा है। 10 साल की उम्र में अपने दादा के साथ रोहतक आई थी। उनके पिता आरके नेहरू भी हाईकोर्ट में जज रहे हैं। जज ने जिला बार एसोसिएशन की सदस्य मंजुला भालौटिया और ज्योतसना सिवाच के यूपी हायर ज्यूडिशियल में नियुक्त होने पर बधाई दी। इस मौके पर बार के उपप्रधान रोहित सुहाग, सहसचिव तृप्ता शर्मा, महम बार प्रधान प्रदीप ढाका, को-ओपरेटिव सदस्य अरविन्द श्योराण, भगत सिंह मलिक, पूर्व प्रधान बलवान सिंह सुहाग, प्रदीप मलिक व नवीन सिंघल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed