फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hi-tech buses will be included in the roadways fleet: Moolchandra Sharma

रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी हाईटेक तकनीक की बसें : मूलचंद्र शर्मा

Tue, 22 Feb 2022 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 02:22 AM IST
विज्ञापन
Hi-tech buses will be included in the roadways fleet: Moolchandra Sharma
रोहतक। प्रदेश सरकार के बजट में जनता को बेहतर बस सेवा देने पर भी फोकस होगा। इसके तहत रोडवेज के बेड़े में 1000 सामान्य बसें, 250 मिनी डीलक्स, 150 सुपर डीलक्स और 50 वॉल्वो बसें शामिल होंगी। यह बात सोमवार को रोहतक आए प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद्र शर्मा ने कही।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने बताया कि रोडवेज के बेड़े में शामिल होने वाली बसें हाईटेक तकनीक पर आधारित होंगी। प्रत्येक बस में जीपीएस सिस्टम लगा होगा। इन बसों की मॉनीटरिंग सीधे चंडीगढ़ मुख्यालय से होगी। बसों में पैनिक बटन लगा होगा, जिसका कनेक्शन सीधे पुलिस से होगा। पैनिक बटन दबाते ही पुलिस को बस या उसके यात्री के आपात स्थिति में होने की सूचना मिलेगी। बस कहां पर मूव कर रही है, इसकी भी लोकेशन पुलिस को मिलेगी। एक सवाल के जवाब में परिवहन मंत्री ने कहा कि हरियाणा रोडवेज की परिवहन सेवा और बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बजट आने के बाद बसों को खरीदने की प्रक्रिया शुरू होगी और टेंडर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मार्च से रोडवेज में ई-टिकटिंग की सुविधा शुरू होगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि लड़कियों की सुविधा के लिए और बसें चलाने की योजना है, जल्द उस पर भी अमल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed