{"_id":"6632a3a208c349f90b07f2ff","slug":"hgvs-will-hold-public-dialogue-to-protect-human-values-rohtak-news-c-17-roh1020-413685-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए जन संवाद करेगी एचजीवीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए जन संवाद करेगी एचजीवीएस
विज्ञापन
रोहतक में बैठक करते हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के सदस्य। स्रोत : समिति
रोहतक।
हरियाणा ज्ञान-विज्ञान समिति (एचजीवीएस) की रामगोपाल कॉलोनी स्थित कार्यालय में राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। यहां स्वतंत्रता, समानता, भाईचारे, व्यक्ति की गरिमा और न्याय के मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए लोगों से जनसंवाद का फैसला लिया गया। इसके तहत समिति संविधान के मूल संकल्पों को प्रसारित करने के लिए 20 अगस्त तक अभियान जारी रखेगी।
समिति के राज्य अध्यक्ष प्रमोद गौरी व राज्य सचिव सुरेश कुमार ने कहा कि समाज को जागरूक और एकजुट होना होगा। इसके लिए जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। हमारे संविधान में दर्ज धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र, आर्थिक संप्रभुता, संघवाद और सामाजिक न्याय बहुमूल्य विचारों को अपनाने से ही हमारा देश विकसित भारत कहलाएगा। कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति आने वाले समय में प्रदेश के जींद, पानीपत, हिसार, रोहतक, कैथल, करनाल, भिवानी और फतेहाबाद जिलों के 50 से अधिक गांवों में वैज्ञानिक मानसिकता पर अभियान चलाते हुए हर वर्ग के लोगों को सदस्य बनाएगी।
इस दौरान सोहन दास, मनीषा, वेदपाल, डॉ. रणबीर दहिया, रमेश चंद्र, अमृत लाल, शीतल, अनिता बागोटिया, प्रमोद कुमार, संदीप महिया ने भी बहुमूल्य सुझाव साझा किए।