{"_id":"6a28739d5326eb7c6f0df2af","slug":"helpline-launched-for-admissions-becomes-a-problem-rohtak-news-c-17-roh1020-869663-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दाखिलों के लिए जारी की गई हेल्पलाइन बनी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दाखिलों के लिए जारी की गई हेल्पलाइन बनी समस्या
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में पीजी दाखिलों की प्रक्रिया जारी है। दाखिला संबंधी जानकारी के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन विद्यार्थियों की परेशानी कम करने के बजाय बढ़ाती नजर आ रही है। विद्यार्थियों का आरोप है कि हेल्पलाइन पर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही।
मेरिट, दस्तावेज सत्यापन, फीस जमा करने और काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर हेल्पलाइन से कोई भी जानकारी नहीं मिल रही है। इससे छात्र असमंजस में हैं।
हेल्पलाइन से समाधान नहीं, विभागों के चक्कर
पीजी में दाखिले के लिए आवेदन करने वाली छात्रा मुस्कान ने बताया कि उसने अपनी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन पर संपर्क किया लेकिन उसे स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में उसे संबंधित विभाग में जाकर जानकारी लेनी पड़ी। हेल्पलाइन पर मिली जानकारी से उसकी शंका दूर नहीं हुई।
विज्ञापन
छात्र अमित ने बताया कि उसने कई बार हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने के बाद भी फोन ही नहीं उठाया गया। जरूरी जानकारी न मिलने के कारण विश्वविद्यालय पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना पड़ा।
छात्रों ने व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई
छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से हेल्पलाइन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और कर्मचारियों को अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है।