फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Help offered from Panchkula authorities to identify the dead body of the youth

Rohtak News: युवक के शव की शिनाख्त के लिए पंचकूला अधिकारियों से मांगी सहायता

Sat, 15 Feb 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 15 Feb 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Help offered from Panchkula authorities to identify the dead body of the youth
रोहतक। आईएमटी थाना क्षेत्र के खरावड़ बाईपास पुल के नीचे मिले युवक के शव की शिनाख्त करने में पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही है। अब पंचकूला के आला अधिकारियों से तकनीकी रूप से सहायता लेने के लिए संपर्क किया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह खरावड़ बाईपास पुल के नीचे एक युवक (32) का शव मिला था। एफएसएल टीम ने हाथों के नमूने लेकर लैब में भेजे थे, लेकिन वहां से भी कोई सफलता नहीं मिली। अब पुलिस की ओर से पंचकूला के एक्सपर्ट अधिकारियों से सहायता मांगी है, जिससे तकनीकी रूप से युवक के फिंगर प्रिंट से उसकी पहचान में कामयाबी मिल सके। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत सिर और माथे पर धारदार हथियार से किए गए हमले के कारण ही हुई है। पुलिस को अंदेशा है कि युवक की हत्या आपसी रंजिश में प्रतीत हो रही है। शनिवार तक पहचान नहीं हो पाई तो पुलिस रविवार को युवक का अज्ञात में अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed