{"_id":"6a233f155da238d99307c778","slug":"help-desk-set-up-at-gaud-college-to-help-students-rohtak-news-c-17-roh1020-867622-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गौड़ कॉलेज में छात्रों की मदद के लिए हेल्प डेस्क स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गौड़ कॉलेज में छात्रों की मदद के लिए हेल्प डेस्क स्थापित
विज्ञापन
16-गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में स्नातक के प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी लेते विद्यार्थियां। स्
- फोटो : ज्योति। फाइल फोटो
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्रवेश प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए विशेष हेल्प डेस्क बनाया है। जहां प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रवेश संबंधी मार्गदर्शन किया जा रहा है।
प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. तरुण वत्स ने बताया कि कॉलेज में बीए (एडेड) की 480 सीटें, बीए (सेल्फ फाइनेंस) की 240 सीटें, बीकॉम की 160 सीटें, बीसीए की 120 सीटें तथा बीएससी (लाइफ साइंस एवं फिजिकल साइंस) की 120 सीटों पर प्रवेश होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जून तक जारी रहेगी।
विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं कौशल विकास के लिए आधुनिक शिक्षण व्यवस्था, अनुभवी एवं योग्य प्राध्यापक वर्ग, समृद्ध पुस्तकालय, अत्याधुनिक कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, खेल सुविधाएं तथा विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों के लिए उत्कृष्ट मंच उपलब्ध हैं।