फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Heat during the day, heavy rain at night

Rohtak News: दिन में गर्मी, रात को जमकर हुई बारिश

Thu, 01 Aug 2024 05:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Heat during the day, heavy rain at night
31jjrp21- झज्जर। शहर में बुधवार शाम को आई बारिश के दौरान राजकीय नेहरू कॉलेज में बारिश में भीगते
झज्जर। पिछले कई दिनों से गर्मी व उमस से परेशान लोगों को बुधवार शाम को राहत मिली। बुधवार शाम लगभग 6 बजे मौसम में बदलाव हुआ और बारिश शुरू हो गई। लगभग 20 मिनट तक बारिश हुई। उसके बाद बारिश रुक गई। रात लगभग साढे़ 8 बजे फिर से बारिश शुरू हो गई, जो देर रात तक रुक-रुककर जारी रही। लोगों को गर्मी व उमस से काफी राहत मिली है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश के चलते शहर के मुख्य मार्गों व कालोनियों में पानी जमा हो गया।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि जैसे ही मानसून टर्फ हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली पर आईं वैसे ही आज एक बार फिर से मानसून सक्रियता में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। क्योंकि आज मानसून टर्फ अपनी सामान्य स्थिति में पहुंच गई है। बुधवार को मानसून ट्रफ माध्य समुद्र तल पर वर्तमान में गंगानगर, हिसार, दिल्ली, हरदोई, देहरी, पुरुलिया, सागर द्वीप और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। इसके अलावा गंगयीय पश्चिम बंगाल के ऊपर माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई तक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। उत्तरी अरब सागर के ऊपर माध्य समुद्र तल से 3.1 और 4.5 किमी की ऊंचाई के मध्य चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण की ओर झुकाव के साथ सक्रिय है। आने वाले दो तीन दिनों तक मानसून टर्फ रेखा हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर बनीं रहेंगी, जिसकी वजह से इलाके पर गर्ज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की 1-4 अगस्त के दौरान गतिविधियों की संभावना बन रही है, इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने इलाके पर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed