फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hearing in Subhash Nagar dispute now on 27th

Rohtak News: सुभाष नगर के लंगर भवन विवाद में अब सुनवाई 27 को

Fri, 21 Jul 2023 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Hearing in Subhash Nagar dispute now on 27th
रोहतक। सुभाष नगर में गुरुद्वारे के साथ बनाए जा रहे लंगर भवन को निगम तोड़ेगा या नहीं, इस पर वीरवार को भी फैसला नहीं हो सका। सीजेएम कोर्ट ने अब 27 जुलाई की तिथि तय की है।
विज्ञापन

सुभाष नगर में पार्क के सामने मंदिर व गुरुद्वारा बना हुआ है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साथ लगती जमीन पर लंगर भवन बना रही है। इसके लिए लोहे के गाटर लगाकर रविवार को निर्माण कार्य शुरू किया था, लेकिन सुभाष नगर वेलफेयर सोसायटी ने इसकी शिकायत नगर निगम में कर दी। निगम की टीम शुक्रवार को निर्माणाधीन लंगर को तोड़ने पहुंची, लेकिन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अदालत में याचिका दायर की। अदालत ने स्टे आर्डर जारी करके रोक लगा दी थी, जो अब भी जारी है।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में बहस हो चुकी है। 20 जुलाई की अदालत ने तिथि तय की थी, लेकिन वीरवार को फैसला नहीं आ सकी। अब अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 27 जुलाई की तिथि तय की है
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय हुड्डा, सहायक न्यायवादी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed