फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hearing in Magan Suicide Case Update in Magan Case

Magan Suicide Case: पत्नी दिव्या पर तय नहीं हुआ आरोप, जानें क्या है वजह? अब इस दिन होगी सुनवाई

Wed, 01 Oct 2025 09:45 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 01 Oct 2025 09:45 PM IST
सार

मगन सुसाइड केस में बुधवार को आरोपी पत्नी दिव्या पर अदालत में आरोप तय नहीं हो सके। अब मामले में 23 अक्तूबर को सुनवाई होगी। 28 अगस्त को पुलिस ने दिव्या के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। 

विज्ञापन
Hearing in Magan Suicide Case Update in Magan Case
मगन सुसाइड केस में आरोपी दिव्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डोभ गांव के मगन सुसाइड केस में बुधवार को आरोपी पत्नी दिव्या पर अदालत में आरोप तय नहीं हो सके क्योंकि पुलिस दिव्या के कथित प्रेमी एवं दोस्त महाराष्ट्र पुलिस के कांस्टेबल दीपक के खिलाफ अभी तक चालान दाखिल नहीं कर सकी है। इसके लिए अदालत ने जांच अधिकारी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। अब 23 अक्तूबर को केस में अगली सुनवाई होगी।

विज्ञापन


18 जून को डोभ के मगन का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इसमें मगन ने कहा था कि पत्नी दिव्या व उसके दोस्त दीपक ने मिलकर उसे प्रताड़ित किया है। इस कारण वह आत्महत्या कर रहा है। उसने पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की और आरोपी महिला दिव्या को गोवा से गिरफ्तार कर लिया था जबकि दीपक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है।
विज्ञापन


28 अगस्त को पुलिस ने दिव्या के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। जमानत याचिका खारिज होने के बाद बुधवार को अदालत में आरोपी दिव्या पर आरोप तय होने थे। उसकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। पीड़ित पक्ष व सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि आरोपी दीपक का नाम दिव्या के खिलाफ दाखिल आरोप पत्र में भी आया हुआ है। न ही पुलिस ने दीपक को अभी तक क्लीन चिट दी और न ही उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। ऐसे में अकेली दिव्या पर आरोप तय नहीं हो सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में शामिल हो चुका है आरोपी

पीड़ित पक्ष के वकील ने बताया कि आरोपी दीपक का नाम पुलिस जांच में आया हुआ है। हाईकोर्ट ने आरोपी को अग्रिम जमानत इस शर्त पर दी थी कि वह जांच में शामिल होगा। पुलिस आरोपी को जांच में शामिल कर पूछताछ कर चुकी है। फिर भी आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed