फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Health of councilor husband sitting on hunger strike deteriorated, team of doctors reached the spot

Rohtak News: भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद पति की बिगड़ी तबीयत, चिकित्सकों की टीम पहुंची मौके पर

Wed, 31 Jul 2024 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Health of councilor husband sitting on hunger strike deteriorated, team of doctors reached the spot
महेंद्रगढ़। शहर में विकास न होने व अधिकारियों की मनमर्जी के खिलाफ शहर की सरकार का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन शहर के 15 से अधिक सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों ने नपा प्रांगण में चल रहे धरने को अपना समर्थन दिया। मंगलवार को दूसरे दिन भूख हड़ताल वार्ड-2 की पार्षद रजनेश यादव के पति चर्चित चेतन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न प्रकार की जांच कर नागरिक अस्पताल में उपचार लेने की सलाह दी। हालांकि चर्चित चेतन ने अस्पताल में उपचार लेने से मना कर दिया। वहीं नपा प्रधान व उप प्रधान का विकास कार्याें को लेकर दर्द भी छलका।
विज्ञापन

वार्ड एक से सरिता राठी, दो से रजनेश के पति चर्चित चेतन, तीन से अशोक सैनी, चार से ममता सोनी, पांच से उप प्रधान एवं पार्षद मंजू कौशिक, छह से राजेस सैनी, सात से पार्षद प्रतिनिधि यशपाल यादव, नौ से सोनू सैनी, दस से पार्षद प्रतिनिधि राज सैनी, 11 से प्रतिनिधि हरिराम खन्ना, 12 से विष्णु वाल्मीकि, 13 से सुरेंद्र फौजी, 14 से शुखबीर यादव, 15 से सुनील तायल का कहना है कि दो साल पहले वार्डवासियों ने उन्हें चुनकर अपना प्रतिनिधि बनाया था। लोगों को उम्मीद थी कि उनके चुने हुए पार्षद वार्ड का विकास करेंगे। लेकिन दुर्भाग्य है कि दो साल से एक ईंट तक नहीं लग पाई। नपा के अधिकारी मनमर्जी कर रहे हैं।
विज्ञापन

15 से अधिक सामाजिक धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने दिया समर्थन
दूसरे दिन शहर की सरकार के अनिश्चितकालीन धरने पर पहुंचकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अपना समर्थन दिया। लोगों का कहना है कि जब अधिकारी ही प्रधान, उप प्रधान व पार्षदों की नहीं सुन रहे तो शहर में विकास कैसे हो पाएगा। मंगलवार को पंजाबी कल्याण सभा, भारत विकास परिषद, व्यापार मंडल महेंद्रगढ़, सब्जी मंडी यूनियन, अनाज मंडी व्यापारी, यादव सभा, ब्राह्मण सभा, गोशाला यूनियन, हलवाई यूनियन, टैंट यूनियन, टेलर यूनियन, शहर सुधार संघर्ष समिति, दैनिक रेलयात्री महासंघ, आंबेडकर स्मारक समिति, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव, साउंड यूनियन, जेजेपी शहरी प्रधान रतनालाल सोनी सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान-उप प्रधान व पार्षदों का छलका दर्द:
धरने के दौरान प्रधान रमेश सैनी, उप प्रधान मंजु कौशिक का भी दर्द छलका। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से चेयरमैन से डीडी पावर छीन ली गई है। साथ ही अधिकारियों की एसीआर लिखने का हक भी समाप्त कर दिया गया है। केवल नाम का चेयरमैन व उप चेयरमैन है जबकि उनके हाथों में कोई पावर नहीं दी गई है। वहीं अधिकारी महेंद्रगढ़ नगरपालिका में काम करने को तैयार नहीं हैं। मनमर्जी से नपा चलाई जा रही है। शहर में दो सालों के दौरान विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लग पाई है। पिछले नौ माह के दौरान एक सचिव तथा एक जेई को सस्पेंड किया जा चुका है। वहीं वर्ष 2021 में हुए कुछ कामों की जांच भी दो साल से एंटी क्रप्शन ब्यूरो पंचकुला से चल रही है। उन्होंने कहा कि जब तक धरातल पर काम शुरू नहीं होगा तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed