फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Health department gets four ambulances from MP fund quota

Rohtak News: सांसद निधि कोटे से स्वास्थ्य विभाग को मिली चार एंबुलेंस

Fri, 10 Oct 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 10 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Health department gets four ambulances from MP fund quota
फोटो 27: सोनीपत के नागरिक अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस। संवाद
सोनीपत। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए पूर्व सांसद रमेश कौशिक के सांसद निधि कोटे से स्वास्थ्य विभाग को चार एंबुलेंस मिली हैं। जल्द ही चारों एंबुलेंस को स्वास्थ्य विभाग के बेड़े में शामिल किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के पास वर्तमान में 27 एंबुलेंस हैं लेकिन इनमें से 11 एंबुलेंस कंडम हालत में हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 20 नई एंबुलेंस की आवश्यकता है जिससे मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सहायता मिल सके। अब सांसद निधि से मिली चारों नई एंबुलेंस अस्पताल में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के बेड़े में चार नई एंबुलेंस शामिल होने से मरिजों को जल्द अस्पताल पहुंचने पर जीवन रक्षक सहायता मिलेगी। आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होने की उम्मीद है। चारों एंबुलेंस आ चुकी हैं। इनमें से दो एंबुलेंस को नागरिक अस्पताल सोनीपत व दो एंबुलेंस को महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में तैनात किया जाएगा। - डाॅ. मंजीत राठी, नोडल अधिकारी, आरटीएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed