फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   HCMS doctors went on pen-down strike, but the impact was minimal.

Rohtak News: एचसीएमएस चिकित्सकों ने की कलम छोड़ हड़ताल, मामूली रहा असर

Fri, 28 Nov 2025 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
HCMS doctors went on pen-down strike, but the impact was minimal.
12...राजकीय महाविद्यालय जसिया में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर व्याख्यान के दौरान संबो​धित करते - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सीनियर मेडिकल ऑफिसर यानी एसएमओ पद पर सीधी भर्ती किए जाने के विरोध में व चिकित्सकों की अप्रूवल को लागू किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन यानी एचसीएमएस चिकित्सकों ने वीरवार को दो घंटे कलम छोड़ हड़ताल की। सुबह 9 से 11 बजे तक की हड़ताल का सिविल अस्पताल में मामूली असर देखने को मिला।
विभाग की ओर से अन्य स्टाफ को लगाने के चलते असर कम रहा। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों के केबिन के बाहर और दवाई लेने वाले केबिन के बाहर भी मरीजों की कतार देखी गई। एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. विश्वजीत ने बताया कि दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल के दौरान चिकित्सक ओपीडी के बाहर आकर रोष जताया। इस दौरान ओपीडी में मामूली रूप से असर दिखाई दिया।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन रमेश चंद्र ने बताया कि अस्पतालाें में वैकल्पिक व्यवस्था की गई। डिप्टी सीएमओ व अन्य चिकित्सकों को भी भेजा गया ताकि मरीजों को दिक्कतें न हों। जिसके चलते स्थिति सामान्य बनी रही। मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed