{"_id":"65b2b229da9368664d033da4","slug":"hcms-doctors-meeting-with-health-minister-on-29th-rohtak-news-c-17-roh1020-346338-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एचसीएमएस चिकित्सकों की 29 को स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एचसीएमएस चिकित्सकों की 29 को स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक
Fri, 26 Jan 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। एचसीएमएस (हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेस) चिकित्सकों को राज्य सरकार की ओर से बुधवार को बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके तहत चिकित्सकों की राज्य स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ 29 जनवरी को दोपहर दो बजे बैठक तय की गई। इसी के साथ राज्य के सिविल दंतक सर्जन एसोसिएशन, नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन, हेल्थ मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन, हेल्थ स्टेनो वेलफेयर एसोशिएशन, हेल्थ सांख्यिकी स्टाफ एसोसिएशन, निदेशालय कर्मचारी कल्याण संघ, ऑॅपरेशन थिएटर सहायक एसोसिएशन, रेडियोग्राफर एसोसिएशन हरियाणा, नेत्र सहायक एसोसिएशन, फार्मेसी अधिकारी एसोसिएशन, राज्य प्रयोगशाला तकनीशियन एसोसिएशन, मल्टीपर्पज हेल्थ ऑफिसर एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं को भी बैठक के लिए 29 जनवरी को बुलाया गया है। बैठक में एसोसिएशन व संगठन की ओर से जारी मांगों पर समय सारिणी अनुसार चर्चा की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन