फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hayrana: Consensus reached on 7 out of 9 demands of NHM employees

Hayrana: एनएचएम कर्मचारियों की 9 में से 7 मांगों पर बनी सहमति, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कही ये बात

Wed, 14 Aug 2024 03:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 14 Aug 2024 03:06 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि हरियाणा में भर्ती रोको गैंग में वे लोग शामिल हैं जो यह कोशिश करते हैं कि किसी भी तरीके से भर्ती न हो। हरियाणा में पारदर्शिता के आधार पर भर्ती हो रही हैं।

विज्ञापन
Hayrana: Consensus reached on 7 out of 9 demands of NHM employees
स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता। - फोटो : स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता।

विस्तार

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल मामले को गंभीरता से लिया गया है। कर्मचारियों से 9 में से 7 मांगों पर बन सहमति चुकी है। समस्या का एक से दो दिन में हल निकल आएगा। इन कर्मचारियों की नियमित करने और सातवां वेतन आयोग की मांग में दिक्कत आ रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों को केंद्र सरकार से हिस्सा मिलता है। पीजीआईएमएस की नसों से हड़ताल वापस लेने की अपील की गई है। इनकी मांगों पर उच्च स्तर पर विचार किया जा रहा है। यह कहना है स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता का। वे बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय शिलान्यास व उद्घाटन समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार को सजग रहना चाहिए। उन्होंने पीजीआईएमएस में नर्सों की हड़ताल पर कहा कि बातचीत के जरिए ही हल निकल सकता है। बातचीत में मांगों को लेकर कुछ कम ज्यादा को भी स्वीकार कर लेना चाहिए। यह सेवा का कार्य है।
विज्ञापन


इसलिए नर्सिंग स्टाफ को भी हड़ताल छोड़कर ड्यूटी पर लौटना चाहिए। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी मांग रखने व हड़ताल करने का अधिकार है। कई बार मांग जायज होती हैं, लेकिन सरकार की भी अपनी सीमाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में कई गुट बने हुए हैं। कांग्रेस में प्रदेश कार्यकारिणी व जिलाध्यक्ष तक नहीं हैं। भाजपा में हर तीन साल बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होता है। पार्टी ने तो दो दिन पहले ही विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में बॉक्स रखे व पार्टी कार्यकर्ताओं की राय जानी। इस मौके पर अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed