फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hawali gets a bed in a civil hospital on the CMO's phone

सीएमओ के फोन पर हवालाती को सिविल अस्पताल में मिला बेड

Thu, 29 Apr 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Hawali gets a bed in a civil hospital on the CMO's phone
कोरोना संक्रमण के कारण हालात बेकाबू हो चले हैं। मरीजों को अस्पतालों में जगह नहीं मिल रही है। प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान पीजीआईएमएस तक में मरीज नहीं लिए जा रहे हैं। बुधवार को एक हवालाती को लेकर पहुंची पुलिस टीम को करीब एक घंटे बाद बैरंग लौटना पड़ा। बाद में अधिकारियों से सीएमओ को फोन कराया तो सिविल अस्पताल में हवालाती को बेड मिला। इससे करीब डेढ़ घंटे पहले सिविल अस्पताल में मरीज लेने से साफ इनकार कर दिया गया था। इस कारण पुलिस को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर आना पड़ा। मरीजों को मिल रहे उपचार का सच जानने के लिए अमर उजाला ने कुछ मरीजों के साथ आए परिजनों से बात की तो यह सच सामने आया। पुलिस का यह केस अकेला नहीं था। यहां और भी लोग आए और लौट गए।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब दो बजे जिले के एक थाने से पुलिस टीम पहुंची। हेल्प लाइन वाहन की पिछली सीट पर एक व्यक्ति मास्क लगाकर बैठा था। पुलिस जवान चारों ओर से वाहन को घेेरे हुए थे। जबकि एक जवान मरीज को पीजीआई में भर्ती कराने के लिए खिड़की पर गया था। यहां उसे बेड नहीं होने का टका सा जवाब मिला। इसके बाद सीनियर ने संबंधित डीएसपी के संज्ञान में मामला लाते हुए समस्या से अवगत कराया। सीएमओ से फोन कराने की बात भी कही। अधिकारियों ने सीएमओ से बात की। इसके बाद सिविल अस्पताल में मरीज को बेड दिया। जबकि इससे कुछ देर पूर्व जब पुलिस टीम सिविल अस्पताल गई थी तो वहां बेड नहीं होने की बात कह कर उन्हें चलता कर दिया था। हवालाती को लाने वाले पुलिस के जवान ने बताया कि सिविल अस्पताल में जगह नहीं होने के कारण पीजीआई आए। अब यहां भी जगह नहीं हैं। ऐसे में हवालाती को कहां ले जाएं। इसका इलाज दवा से भी नहीं होगा। भर्ती कराना जरूरी है। पहले सिविल अस्पताल से पीजीआई आए। अब यहां से फिर सिविल अस्पताल जा रहे हैं। मरीज को जगह नहीं मिली तो परेशानी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

थाना से एक हवालाती को अस्पताल में भर्ती नहीं किए जाने की जानकारी मिली थी। इस बारे में सीएमओ से बात हो गई है। मरीज को भर्ती किया जा रहा है। समस्या का समाधान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोरखपाल राणा, डीएसपी, हेडक्वार्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed