{"_id":"6a1e8dd8eb39275de00f12e1","slug":"havoc-of-speed-in-rohtak-dsp-s-gunman-killed-in-two-bike-collision-narendra-was-returning-home-after-duty-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में रफ्तार का कहर: दो बाइक की टक्कर में डीएसपी के गनमैन की मौत, ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था नरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में रफ्तार का कहर: दो बाइक की टक्कर में डीएसपी के गनमैन की मौत, ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था नरेंद्र
Tue, 02 Jun 2026 01:31 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:31 PM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में विशाल नगर निवासी प्रमिला ने बताया कि उसके पति नरेंद्र सिंह रोहतक पुलिस में हवलदार के तौर पर कार्यरत थे। साथ ही डीएसपी के सुरक्षाकर्मी भी रहे हैं। डीएसपी गुलाब सिंह के अवकाश पर होने के कारण फिलहाल पुलिस लाइन में तैनात थे। सोमवार रात ड्यूटी के बाद स्कूटी पर घर आ रहे थे।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
रोहतक के डी पार्क पर सोमवार की रात साढ़े 11 बजे ड्यूटी के बाद घर लौट रहे डीएसपी गुलाब सिंह के गनमैन विशाल नगर निवासी नरेंद्र (56) की दो बाइक की टक्कर में मौत हो गई। टक्कर में बाइक सवार नरवाना निवासी करण व सुभाष नगर निवासी जीवन भी घायल हो गए। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में विशाल नगर निवासी प्रमिला ने बताया कि उसके पति नरेंद्र सिंह रोहतक पुलिस में हवलदार के तौर पर कार्यरत थे। साथ ही डीएसपी के सुरक्षाकर्मी भी रहे हैं। डीएसपी गुलाब सिंह के अवकाश पर होने के कारण फिलहाल पुलिस लाइन में तैनात थे। सोमवार रात ड्यूटी के बाद स्कूटी पर घर आ रहे थे।
विज्ञापन
जब वे डी पार्क पर मुड़ने लगे तो सामने से तेज गति से दो बाइक 100 की रफ्तार में आई। सीधी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नरेंद्र के अलावा बाइक सवार करण व जीवन घायल हो गए। तीनों को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया, जहां नरेंद्र की मौत हो गई। जांच अधिकारी एसआई सोनू ने बताया कि बाइक सवार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन