{"_id":"668b2d03c0218546f506dc17","slug":"havildar-suicide-case-along-with-leg-bone-viscera-will-also-be-examined-rohtak-news-c-17-roh1019-458915-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवलदार आत्महत्या प्रकरण : पैर की हड्डी के साथ होगी विसरा की भी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवलदार आत्महत्या प्रकरण : पैर की हड्डी के साथ होगी विसरा की भी जांच
Mon, 08 Jul 2024 05:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। हवलदार आत्महत्या प्रकरण में पुलिस की जांच आगे बढ़ी है। जांच टीम ने झज्जर पुलिस से विसरा व पैर की हड्डी के सैंपल लेकर लैब में भेजे हैं। इसके साथ ही सुसाइड नोट को भी लिखाई के मिलान के लिए भेजा गया है। अब तीनों रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस आगे की जांच करेगी। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन हैं कि आत्महत्या के लिए मजबूर के आरोपी की पुख्ता सबूत के आधार पर ही गिरफ्तारी की जाए।
पुलिस के अनुसार सोनीपत के गांव बुटाना निवासी संजय कुमार (48) करीब 20 साल पहले हरियाणा पुलिस में भर्ती हुआ था। उनकी 2005 में उसकी शादी हुई। पिछले करीब 10 साल से रोहतक में तैनात था। सनसिटी सेक्टर-35 में परिवार के साथ रह रहा था। उसके भाई रूपराम ने दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी व दो शिक्षक मिलकर संजय को प्रताड़ित कर रहे थे। परेशान होकर उसके भाई संजय ने जवाहर लाल नेहरु कैनाल में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने पीड़ित भाई की शिकायत पर पत्नी व दो शिक्षकों के खिलाफ बीएनएस की धारा-108 और 5(3) के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
वर्जन
मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। मृतक का विसरा व पैर की हड्डी का सैंपल जांच के लिए लैब में भेजा गया है। पैर की हड्डी से पता लगेगा कि पेट में पानी जाते ही हड्डी में पानी कब पहुंचा। कथित सुसाइड नोट को लिखाई के लिए मिलान के लिए भेजा है। पुख्ता सबूतों के आधार पर ही आरोपियों की गिरफ्तारी संभव है। इसमें समय लगेगा।
विज्ञापन
एएसआई प्रदीप कुमार, जांच अधिकारी थाना अर्बन एस्टेट