{"_id":"6609d188c66426051907efa4","slug":"haryanas-women-swimmers-defeated-everyone-in-swimming-series-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-106496-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: स्वीमिंग सीरिज में हरियाणा की महिला तैराकों ने सबको पछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: स्वीमिंग सीरिज में हरियाणा की महिला तैराकों ने सबको पछाड़ा
Mon, 01 Apr 2024 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की एचएल सिटी में आयोजित दो दिवसीय खेलों इंडिया जूनियर महिला स्वीमिंग सीरीज रविवार को संपन्न हो गई। हरियाणा की तैराकों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 20 इवेंट में से 10 इवेंट में पहला स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में मुख्यातिथि एचएल सिटी निदेशक राकेश जून ने पहुंचकर तैराकों का हौसला बढ़ाया। महिला तैराकों और कोचों ने राकेश जून का सम्मान किया। भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय तैराकी संघ के संयुक्त तत्वाधान में इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन शुक्रवार को 10 इवेंट में से 6 में हरियाणा ने पहला स्थान हासिल किया था जबकि शनिवार को 10 इवेंट में से 4 इवेंट में हरियाणा ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-18 आयु वर्ग के 200 मीटर बैकस्ट्रॉक इवेंट में हरियाणा की पूर्णिमा कौशिक ने पहला और उत्तर प्रदेश की तृष्णा अभय ने दूसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर ब्रैस्टस्ट्रॉक में हरियाणा की प्रियांशी ने पहला और उत्तर प्रदेश की तृष्णा अभय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर फ्री स्टाइल में हरियाणा की वीरा ने पहला और दिल्ली की काव्या ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-15 आयु वर्ग के 200 मीटर बटरफ्लाई में हरियाणा की स्तुति चटर्जी ने पहला और हरियाणा की लक्षिता दूसरे स्थान पर रही।
400 मीटर फ्री स्टाइल में दिल्ली की यजुशा पहले और हरियाणा की लक्षिता दूसरे स्थान पर रही। 100 मीटर ब्रैस्ट्रस्ट्रॉक में दिल्ली औसम ने पहला और हरियाणा की साम्या शिंगारी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर बैक स्ट्रॉक में यूपी की जिया ने पहला और हरियाणा की कियाशा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर फ्री स्टाइल में दिल्ली की यजुशा ने पहला और हरियाणा की साम्या शिंगारी ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-18 आयु वर्ग के 400 मीटर फ्री स्टाइल में दिल्ली की वंशिका ने पहला और पंजाब की हिताक्षी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर बटरफ्लाई में यूपी की मंजरी ने पहला और पंजाब की वंशिका ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
भारतीय तैराकी संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने प्रतियोगिता में 9 प्रदेशों की करीब 110 महिला तैराकों ने भाग लिया। इस मौके पर अमित जून, हरियाणा तैराकी संघ के उपाध्यक्ष रवि सिंगारी, सदस्य सुरेश जून, आनंद जून, बलवान पहलवान, डॉ. हरिओम, मंजीत दहिया, अनिल ढुल ,अशोक पहलवान, नरेन्द्र, पवन, नीरज, सुरेश तैराकी कोच, नरेन्द्र, प्रकाश, गूगन, एसआर साहू, हर्ष गुप्ता, राज सिंह, गुरविंदर, रविन्द्र, विजयपाल, हरबीर ढाका, रामप्रकाश शर्मा, अनिल शर्मा, धनराज मौजूद रहे।
।