फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana's name shines in the whole world due to sports policy: Bedi

खेल नीति की वजह से पूरी दुनिया में चमका हरियाणा का नाम : बेदी

Mon, 24 Mar 2025 03:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 24 Mar 2025 03:35 AM IST
विज्ञापन
Haryana's name shines in the whole world due to sports policy: Bedi
रोहतक। हरियाणा देश का स्पोर्ट्स हब है। बेहतरीन खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा प्रदेश ने दिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की प्रगतिशील खेल नीति की वजह से पूरे विश्व में हरियाणा का नाम है।
विज्ञापन

यह बात हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रविवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आयोजित शहीद ए आजम भगत सिंह मेमोरियल भारत-रूस-उज्बेकिस्तान बेल्ट रेसलिंग कप में बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन

बेदी ने कहा कि भविष्य में हरियाणा में बेल्ट रेसलिंग को प्रोत्साहन दिया जाएगा। हरियाणा सरकार की खेल नीति दूसरे राज्यों के लिए रोल मॉडल बन चुकी है। हाल ही में खेल बजट में 41 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खिलाड़ी बीमा योजना सहित कई तरह की नई योजनाओं का एलान किया है। साथ ही, खिलाड़ियों की छात्रवृत्ति व डाइट मनी भी बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी , हिसार की चौधरी चरण सिंह व गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कुरुक्षेत्र और रेवाड़ी की इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में नए खेल उत्कृष्टता केंद्र खोले जाएंगे। शहीदों को नमन करते हुए मंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान हमें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और देशभक्ति के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। आज लोकतंत्र की जो मजबूत नींव देश में बनी है, वह इन्हीं शहीदों के बलिदान पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed