फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana's Anu defeated Karnataka's Varsha

Rohtak News: हरियाणा की अनू ने कर्नाटक की वर्षा को हराया

Fri, 05 Apr 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 05 Apr 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Haryana's Anu defeated Karnataka's Varsha
04सीटीके05... राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिद्वंति को छकाते मुक्केबाज। स
रोहतक। खेलो इंडिया नेशनल बॉक्सिंग टैलेंट हंट में जूनियर व सब-जूनियर के मुकाबलों में वीरवार को बॉक्सरों के बीच राेमांचक मुकाबले हुए। आरईसी (रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉपोरेशन), बीएफआई (बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) व साई (स्पोर्ट्स एथोरिटी ऑफ इंडिया) की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में देशभर से 1600 से ज्यादा खिलाड़ी अपना दम-खम दिखाने आए हुए हैं।
विज्ञापन

स्पर्धा के 63 किलो भार वर्ग में हरियाणा की अनू ने कर्नाटक की वर्षा को वॉकओवर से हराया। भार वर्ग 31 से 33 किलो वर्ग में असम की प्रणामिका दास ने असम की छायानिका डोले को वॉकओवर से हराया। भार वर्ग 31 से 33 किलो वर्ग में हरियाणा की खुशी अहलावत ने हरियाणा की एकता को पांच-शून्य से हराया। भार वर्ग 35 से 37 किलो वर्ग में दिल्ली की लक्ष्मी वॉकओवर से विजयी रही। तेलंगाना की अब्दुल आफिया जबीन ने हरियाणा की नेहा को वॉकओवर, तमिलनाडु की सराह तमिल ने पंजाब की नवरीत कौर को पांच-शून्य से हराया। कर्नाटक की अनिका उषा गोडा ने वॉक ओवर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

भार वर्ग 40 से 43 में महाराष्ट्र की रेणुका अंभोरे ने पंजाब की आफसा कालिया को वॉकओवर से, महाराष्ट्र की ओवी एडवांट ने महाराष्ट्र की माही शिंदे को पांच-शून्य से हराया। हरियाणा की जिया व भार वर्ग 46 से 49 किलो में हरियाणा की साक्षी ने वॉकओवर से जीत दर्ज की। दिल्ली की अहाना शर्मा ने असम की शिने हजारिका को, महाराष्ट्र की ओवी पावेल वॉकओवर के साथ जीती। भार वर्ग 52 से 55 किलो ग्राम में असम की कंकना पनयांग ने असम की हेल्लिशा स्वर्गियारी को, तमिलनाडु की एस हर्षटी ने महाराष्ट्र की इशिका मंडल को वॉकओवर से, हरियाणा की आकांक्षा पहल ने तमिलनाडु की जेमी वेलेनटीना को पांच-शून्य से, उत्तराखंड की भूमिका बसेरा ने पंजाब की हरप्रीत कौर को वॉकओवर से, भार वर्ग 58 से 61 किलो में मणिपुर की थोडम डायना ने मध्यप्रदेश की शेना वर्मा को, भार वर्ग 67 से अधिक किलोग्राम में हरियाणा की प्राची खत्री ने कर्नाटक की सधानाज को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब जूनियर लड़कों के 33 से 35 किलोग्राम वर्ग में तेलंगाना के सईद हास्मी ने महाराष्ट्र के साई प्रवीण को पांच-शून्य से, दिल्ली के इशांत गिरी ने असम के दीप ज्योति दास को पांच-शून्य से, तेलंगाना के वी नहुइश ने मध्यप्रदेश के खुशदीप को चार-एक से हराया। मणिपुर के पेबम जोएहेनबा वॉकओवर से विजयी रहे। भार वर्ग 37 से 40 में दिल्ली के अभय प्रताब ने राजस्थान के उत्कर्ष को पांच-शून्य से, महाराष्ट्र के धैर्य कोठी ने उत्तर प्रदेश के आयुष वर्मा को चार-एक से हराया। भार वर्ग 43 से 46 किलो में राजस्थान का अनुराग कुमार, हरियाणा का कार्तिक, हरियाणा का प्रिंस, मणिपुर का एसके सिंह, दिल्ली का योगेश्वर नागर, तमिलनाडु का पूबेश वॉकओवर से विजयी रहे। महाराष्ट्र के उदय विजय ने पंजाब के हरप्रीत सिंह को पांच-शून्य से, अरुणाचल प्रदेश के केनली दिनी ने अरुणाचल प्रदेश के ओयिन नोनंग का तीन-दो से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed